
सिर्फ आलिंगन को तैयार थी टिंडर पर मिली महिला, इस उत्साही फुटबॉलर ने किया रेप
AajTak
इंग्लैंड स्थित संडरलैंड क्लब के मिडफील्डर जैक डायमंड की टिंडर पर मुलाकात एक महिला से हुई. शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने मिलने और फिर कडल करने का फैसला किया, लेकिन जब मुलाकात हुई तो फुटबॉलर ने महिला का रेप कर दिया.
खेल और ग्लैमर का साथ कोई आज का नहीं है. ऐसे तमाम मामले हमारे सामने आ चुके हैं जिनमें हमने खिलाड़ियों को फैशन जगत से जुड़ी मॉडल्स या फिर हॉलीवुड एक्ट्रेस से रिलेशनशिप में देखा. लेकिन क्या खिलाड़ियों की ये आशिकी उनके पूरे स्पोर्ट्स करियर पर ग्रहण लगा सकती है? जवाब के लिए हम इंग्लैंड के एक फुटबॉल क्लब संडरलैंड का रुख कर सकते हैं. जहां हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
संडरलैंड के मिडफील्डर जैक डायमंड की मुलाकात टिंडर पर एक महिला से हुई. शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने मिलने और फिर कडल या आलिंगन करने का फैसला किया. लेकिन जब मुलाकात हुई तो उत्साही फुटबॉलर ने महिला का रेप कर दिया.
बताते चलें कि संडरलैंड के मिडफील्डर जैक डायमंड पर 2023 में बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण उसे चैंपियनशिप क्लब से निलंबित कर दिया गया था. कहा जा रहा है कि ये कथित अपराध 7 मई 2022 को फाल्स्टोन, फैटफील्ड, वाशिंगटन में उनके घर पर हुआ.
न्यूकैसल क्राउन कोर्ट में पेश होकर डायमंड ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न से भले ही इनकार किया हो लेकिन महिला ने पुलिस को यही बताया कि वह फुटबॉलर के साथ सिर्फ कडल या आलिंगन के लिए राजी थी लेकिन फुटबॉलर उसका बलात्कार करना चाहता था. जिसके लिए उसने उसपर हमला भी किया.
इस केस के मद्देनजर कोर्ट में और भी दलीलें दी गयीं और पाया यही गया कि फुटबॉलर ने महिला के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती की. इस मामले में दिलचस्प ये रहा कि फुटबॉलर को उसके आचरण के लिए जो सजा होगी वो तो होगी ही. लेकिन उसका पूरा फुटबॉल करियर बर्बाद हो गया है.
बताते चलें कि मार्च 2023 में जब जैक डायमंड के ऊपर चार्ज लगे थे तब ही उसे उसके क्लब ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. देखना दिलचस्प रहेगा कि इस केस के तहत कोर्ट अपना क्या फैसला सुनाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










