
सिरसा यूनिवर्सिटी में गर्ल्स स्टूडेंस्ट से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने 470 लड़कियों के बयान किए दर्ज
AajTak
गुमनाम चिठ्ठी सीएम हरियाणा, राज्यपाल हरियाणा, डीजीपी हरियाणा, महिला आयोग, डीसी सिरसा, एसपी सिरसा, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को भेजी गई थी. इसमें लिखा गया था कि सिरसा यूनिवर्सिटी में गर्ल्स स्टूडेंस्ट्स का डीन और प्रोफेसर यौन शोषण कर रहे हैं. इस आरोप के बाद सिरसा पुलिस ने अब तक 470 गर्ल्स स्टूडेंट्स के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन अभी तक डीन के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई.
हरियाणा के सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में सैकड़ों गर्ल्स स्टूडेंट्स ने एक गुमनाम चिट्ठी के जरिए एक प्रोफसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. एक ओर जहां गुमनाम चिठ्ठी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. वहीं, एक विभाग के डीन और प्रोफेसर पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी जांच सिरसा पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन कर रहा है.
पुलिस के मुताबिक, उस विभाग में 539 गर्ल्स स्टूडेंट्स हैं, जो अपनी पढ़ाई कर रही हैं. इस मामले में तफ्तीश के दौरान 470 गर्ल्स स्टूडेंट्स के बयान पुलिस ने दर्ज किए है. मगर, अभी तक पुलिस की जांच में डीन और प्रोफेसर पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है. फिलहाल, अभी भी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यूनिवर्सिटी ने भी बनाई 7 सदस्यीय जांच कमेटी
आपको बता दें कि सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों करीब 500 गर्ल्स ने यूनिवर्सिटी के एक विभाग के डीन और प्रोफेसर के खिलाफ यौन शोषण के आरोप एक गुमनाम चिठ्ठी के जरिए लगाए थे. इसकी जांच यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस कर रही है. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अजमेर मलिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए सात सदस्यीय की एक कमेटी का गठन किया है.
यह कमेटी अब इस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही कमेटी की रिपोर्ट के बाद एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल सिरसा पुलिस ने अब तक 470 गर्ल्स स्टूडेंट्स के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है.
CM, राज्यपाल, डीजीपी को लिखी गुमनाम चिठ्ठी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








