
सियासत छूटी, नौकरी बहाल, अब IAS शाह फैसल की SC से धारा 370 के खिलाफ याचिका से नाम वापस लेने की अपील
AajTak
आईएएस अधिकारी शाह फैसल उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने के राष्ट्रपति के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. अब शाह फैसल ने इस याचिका से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है. ये याचिका 2019 में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी.
IAS शाह फैसल सियासत छोड़कर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में लौट आए हैं. उन्हें कुछ महीने पहले ही बहाल कर संस्कृति मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया था. अब आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर आर्टिकल 370 को खत्म करने के राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका से उनका नाम हटाने की मांग की है.
आईएएस अधिकारी शाह फैसल उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने के राष्ट्रपति के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. अब शाह फैसल ने इस याचिका से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है. ये याचिका 2019 में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी.
शाह ने पार्टी का किया था गठन
शाह फैसल ने 2019 में देश में असहिष्णुता का हवाला देकर नौकरी छोड़कर नई राजनीतिक पार्टी जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) का गठन किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया और दोबारा आईएएस की नौकरी बहाल करने की मांग की थी. इसके बाद उन्हें बहाली दी गई. फैसल पहले कश्मीरी थे, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षाओं में टॉप किया था.
इन 7 लोगों ने दायर की याचिका
फैसल ने इस साल अप्रैल के महीने में आवेदन दाखिल करके उन 7 याचिकाकर्ताओं में से नाम हटाने की मांग की थी, जिन्होंने आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को चुनौती दी थी. ये याचिका दाखिल करने वालों में जावेद अहमद भट्ट, शहला राशिद, इल्यास लवाय, सैफ अली खान, रोहित शर्मा और मोहम्मद हुसैन पद्दर शामिल थे. केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को वापस ले लिया था. इसके साथ जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







