
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: इंटरपोल ने गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया
AajTak
मूसेवाला की हत्या के मामले में इंटरपोल ने गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गैंग अब यही गोल्डी बरार देखता है.
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. गोल्डी बरार ने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
मूसेवाला की हत्या के मामले में इंटरपोल ने गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गैंग अब यही गोल्डी बरार देखता है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक लारेंस के जेल जाने के बाद अब गैंग की कमान कनाडा में बैठकर गोल्डी बरार संभालता है.
जेल में बैठा लारेंस जेल से बस इशारा करता है जो कनाडा में बैठे गोल्डी तक पहुंचती है, उसके बाद गोल्डी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल में बैठे शूटर से कांटेक्ट करता है उनको तैयार करता है उसके बाद टास्क देता है और वारदातों को अंजाम दिलवाता है. बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीती 29 मई को जवाहरके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के बाद गोल्डी बरार ने कनाडा से ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भी फेसबुक पर कबूलनामा किया गया था. पुलिस ने बताया कि गैंग्स्टर गोल्डी बरार 2017 में छात्र वीज़ा पर कनाडा भाग गया था. उसके बाद वही से अपना गैंग चला रहा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










