
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: NIA ने सिंगर जेनी जोहल से की पूछताछ, 'लेटर टू सीएम' से हुई थीं फेमस
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की जांच कर रही NIA ने सिद्धू मूसेवाला मामले में पंजाब की मशहूर सिंगर जेनी जोहल से करीब चार घंटे तक पहुंच की है. हाल ही में जेनी जोहल का एक गाना 'लेटर टू सीएम' बहुत मशहूर हुआ है. 'लेटर टू सीएम' गाने में जेनी जोहल, सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ मांगती नजर आ रही हैं.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मशहूर सिंगर जेनी जोहल से पूछताछ की है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की जांच कर रही NIA ने सिद्धू मूसेवाला मामले में पंजाब की मशहूर सिंगर जेनी जोहल से करीब चार घंटे तक पहुंच की है. NIA अब तक पंजाब के 4 से 5 सिंगर से पूछताछ बयान दर्ज कर चुकी है.
सूत्रों के मुताबिक, NIA में जेनी जोहल से सिद्धू मूसेवाला मामले में जानकारी हासिल की है. हाल ही में जेनी जोहल का एक गाना 'लेटर टू सीएम' बहुत मशहूर हुआ है. इस गाने की हर तरफ चर्चा हो रही है क्योंकि अपने 'लेटर टू सीएम' गाने में जेनी जोहल, सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ मांगती नजर आ रही हैं.
सूत्रों ने बताया है कि NIA ने इससे पहले इसी मामले में मशहूर सिंगर अफसाना खान सहित पंजाब के दो टॉप पंजाबी सिंगर से पूछताछ की है. सिंगर दलप्रीत ढिल्लो और मनकीरत औलक से 5 घंटे तक NIA ने दिल्ली हेडक्वार्टर में पूछताछ की थी. मनकीरत औलक और दिलप्रीत ढिल्लो का गैंगस्टर लॉरेश बिश्नोई से लिंक की बात पहले सामने आती रही है.
हालांकि किसी ने इस लिंक की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मूसेवाला हत्याकांड के बाद बमबीहा गैंग ने सिंगर मनकीरत औलक को धमकी दी थी. इसके अलावा एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन और मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान से 25 अक्टूबर को पूछताछ की थी. अफसाना खान से भी करीब पांच घंटे तक जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सवाल-जबाव किए थे.
इसके बाद अगले दिन बुधवार को प्लेबैक सिंगर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात कही. उन्होंने कहा, 'मूसेवाला के कत्ल की जांच सच्ची एजेंसी के पास पहुंच चुकी है, जिसकी मुझे खुशी है. NIA ने मुझसे 5-6 घंटे पूछताछ की है, अब मुझसे जो पूछा गया वो एनआईए, मुझे ही पता है या फिर मेरे रब को.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









