
सिद्धू मूसेवाला को मारने के बाद शूटर्स ने मनाया था जश्न, समंदर किनारे कराया था फोटो शूट
AajTak
सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद शूटर्स को गिरफ्तार करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस छापेमारी कर रही थी. आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस रेड डाल रही थीं. उस वक्त हत्या में शामिल शूटर्स गुजरात में समुद्र किनारे फोटो शूट करा रहे थे.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या केस में मानसा पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. इसमें बताया गया है कि जैसे ही मूसेवाला की सुरक्षा पंजाब सरकार ने हटाई, वैसे ही शूटर एक्टिव हो गए थे. इस बीच शूटर्स के बारे में आजतक को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि जब पुलिस मूसेवाला के हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी, उस बीच ये हत्यारे गुजरात में फोटोशूट करा रहे थे.
सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद शूटर्स को गिरफ्तार करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस छापेमारी कर रही थी. आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस रेड डाल रही थीं. उस वक्त हत्या में शामिल शूटर्स गुजरात में समुद्र किनारे फोटो शूट करा रहे थे. आजतक के पास चौंकाने वाली फोटो मौजूद है.
मुद्रा में फोटोशूट करा रहे थे शूटर्स
इस तस्वीर से पता चलता है कि सिद्धू की हत्या करने के बाद सभी शूटर्स गुजरात के मुद्रा गए थे, जहां सबने सिद्धू की हत्या का मिशन पूरा होने के बाद जश्न मनाया था. इतना ही नहीं आरोपियों ने समुद्र किनारे फोटोशूट भी कराया था, जबकि दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी.
फोटो में मूसेवाला केस के 5 आरोपी
इस फोटो में रेड चेक शर्ट में अंकित, दीपक मुंडी (फरार), सचिन, प्रियव्रत फौजी, कपिल पंडित और कशिश उर्फ कुलदीप दिखाई दे रहे हैं. इन आरोपियों में से कपिल पंडित और सचिन ने हत्या के बाद शूटर्स को पंजाब से भगाने और छिपाने में मदद की थी. मूसेवाला की हत्या के मामले में मानसा पुलिस ने अदालत में चार्जशीट भी फाइल कर दी है. इसमें बताया गया है कि आरोपियों ने वारदात के बाद हथियार मानसा से एक किलोमीटर के घेरे में दबाकर रखे हुए थे. इसके साथ ही बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी कनाडा में मौजूद आरोपी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से सिगनल एप के जरिए बातचीत करते थे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









