
सिद्धू के लिए प्रचार करने उतरीं बेटी राबिया का इमोशनल कार्ड, बोलीं- जब तक जीतेंगे नहीं पापा, नहीं करूंगी शादी
AajTak
राबिया सिद्धू ने कहा कि किसका-किसके साथ मुकाबला है. ड्रग्स से लोगों को अपने बच्चों को बचाना है या ड्रग्स में संलिप्त करना है. उन्होंने कहा कि उनके पापा सच्चाई के रास्ते पर खड़े हैं तो उनके आगे मुश्किलें आती हैं.
पंजाब में अमृतसर के पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. उन्होंने आज चुनाव प्रचार के दौरान बिक्रम मजीठिया पर शब्दिक वार किए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










