
'सिद्धारमैया और DKS के बीच 2024 तक नहीं हुई लड़ाई तो देना चाहिए नोबेल पुरस्कार', तमिलनाडु BJP चीफ की अजीब मांग
AajTak
तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को लेकर अजीब मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर दोनों के बीच 2024 तक लड़ाई नहीं होती है तो उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को लेकर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने दिलचस्प टिप्पणी की है. अन्नामलाई ने सिद्धारमैया और डीकेएस के बीच लड़ाई की भविष्यवाणी करते हुए यहां तक कह डाला कि अगर 2024 तक दोनों के बीच लड़ाई नहीं होती है तो उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए.
अन्नामलाई ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि साल भर के अंदर कर्नाटक की सरकार ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी. उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2024 तक डीकेएस और सिद्धारमैया के बीच लड़ाई होने वाली है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए.
क्यों बिखर जाएगी कांग्रेस सरकार?
तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने कहा कि मंत्रिमंडल का बॉस चीफ मिनिस्टर होता है, लेकिन कर्नाटक में ढाई-ढाई साल के लिए सीएम का नाम तय किया गया है. इसके अलावा 10 मंत्री सीएम के, 10 मंत्री डिप्टी सीएम जबकि 10 मंत्री AICC के होंगे. इन मंत्रियों का उत्तरदायित्व किसके लिए होगा? क्या आपने मंत्रिमंडल का ऐसा स्ट्रक्चर दुनिया में कहीं देखा है? इसलिए आने वाले एक साल में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ताश के पत्ते की तरह ढह जाएगी.
#WATCH | "I see Karnataka govt collapsing like a pack of cards a year from now. If DK Shivakumar and Siddharamiah don't fight by 2024, then the Nobel peace prize should be given to both of them...": BJP Tamil Nadu President K Annamalai takes a jibe at Congress govt in Karnataka pic.twitter.com/2Dv87UbVQz

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







