
सितारवादक अनुष्का शंकर और PETA ने श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को भेजा चक्के पर चलने वाला हाथी, ये है वजह
AajTak
सितारवादक अनुष्का शंकर और PETA इंडिया ने त्रिशूर के कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को एक चक्के पर चलने वाला हाथी दान किया है. उन्होंने यह हाथी मंदिर के उस फैसले की प्रतिक्रिया और अभिवादन के तौर पर दान किया है जिसमें मंदिर प्रशासन ने मंदिर के किसी भी कार्य में असली हाथियों के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी.
दुनिया की मशहूर सितारवादक और 2025 में दो बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित अनुष्का शंकर और PETA इंडिया ने केरल के त्रिशूर के कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को एक चक्के पर चलने वाला हाथी दान किया है. ये मैकेनिकल हाथी तीन मीटर लंबा और 800 किलोग्राम वजनी है जिसे बुधवार को कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को दान किया गया.
पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने इससे पहले अपने बयान में कहा था कि कोम्बारा कन्नन नाम का तीन मीटर लंबा मैकेनिकल हाथी मंदिर को दान किया जाएगा क्योंकि मंदिर ने आगे कभी भी असली हाथियों को किसी भी कार्य में इस्तेमाल ना करने की प्रतिबद्धता जताई थी.
इसलिए गिफ्ट किया गया हाथी
Peta india की वेबसाइट के अनुसार, इस हाथी का नाम कोम्बारा कन्नन है. इस हाथी को मंदिर के उस निर्णय के सम्मान में दिया गया है जिसमें मंदिर प्रशासन ने कभी भी किसी भी कार्य के लिए कोई असली हाथी ना खरीदने और ना किराये पर लेने का निर्णय किया है.
चक्के पर चलने वाले हाथी कोम्बारा कन्नन का एक समारोह में प्रदर्शन भी किया गया. इसका अनावरण उन्नायी वरियार मेमोरियल कलानिलयम के सचिव सतीश विमलन ने किया. बताया गया है कि इस हाथी का इस्तेमाल मंदिर में सुरक्षित और क्रूरता-मुक्त तरीके से समारोह आयोजित करने के लिए किया जाएगा जिससे असली हाथियों को जंगल से उनके परिवारों से दूरकर यहां लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
अनुष्का शंकर ने किया धन्यवाद

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











