
सिडनी में श्रेयस अय्यर बुरी तरह घायल, ICU में भर्ती, जानें हेल्थ पर बड़ा अपडेट
AajTak
भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए. एलेक्स कैरी का कैच लपकने की कोशिश में गिरने से उनकी पसली में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई और आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टरों का कहना है कि 'इंटरनल ब्रीडिंग के बाद संक्रमण का खतरा होता है.'

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











