
सिगरेट वालों का क्या कसूर था...! बजट में बीड़ी सस्ती हुई तो लोगों ने ऐसे लिए मजे!
AajTak
सोशल मीडिया पर बजट को लेकर मीम्स बनना शुरू हो गए. कई यूजर्स ने मिडिल क्लास के दर्द को सामने लाया और कुछ ने पूछा कि आखिर बीड़ी सस्ती क्यों कर दी गई और सिगरेट ही क्यों मंहगी हुई.
हर साल की तरह इस बार भी बजट स्पीच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. इस बार भी मीम्स, पोस्ट और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने खुशी जताई, किसी ने नाराजगी, तो कुछ लोग समझ ही नहीं पाए कि सरकार ने ये फैसले आखिर क्यों लिए. खासकर तंबाकू और सिगरेट वाले फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ गई. नाराजगी इस बात को लेकर भी दिखी कि सिगरेट के दाम इतना क्यों बढ़ा दिए गए और बीड़ी को आखिर बख्श क्यों दिया गया.
सरकार ने सिगरेट और तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाकर 40% कर दिया है. वहीं बीड़ी पर जीएसटी घटाकर 18% की स्लैब में डाल दिया गया है. बीड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेंदू पत्ते पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. यानी तस्वीर साफ है-बीड़ी तो सस्ती हो गई, लेकिन सिगरेट और तंबाकू महंगे होने जा रहे हैं.
अब सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहा है कि जब दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, तो सिगरेट पर इतनी सख्ती और बीड़ी पर इतनी नर्मी क्यों? क्या सिगरेट ज्यादा हानिकारक है और बीड़ी नहीं? या फिर यह फैसला किसी और वजह से लिया गया?
इन सबके बीच मीम्स की बाढ़ छाई रही. किसी ने सिगरेट पीने वालों का रोना-धोना दिखाया, किसी ने बीड़ी वालों के 'बच जाने' पर मजाक उड़ाया. कई मीम्स ऐसे भी थे जो बजट फैसले को लेकर सरकार से सवाल पूछते दिखे.
आइये देखते हैं कुछ मजेदार दिलचस्प मीम और पोस्ट जो इस फैसले के इर्द-गिर्द बनें.
सिगरेट स्मोकर का दर्द

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









