
सिखों को हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए..., किसान आंदोलन को भड़का रहा था अमृतपाल सिंह, पुराना लुक आया सामने
AajTak
Aajtak की पड़ताल में अमृतपाल सिंह का अनदेखा लुक सामने आया है. अमृतपाल दुबई में ही रेडक्लाइज हो चुका था. दुबई में बैठे अमृतपाल ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था, सुसाइड और मर्डर दोनों एक तरह की हिंसा है. लिहाजा, सिख को हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए. किसान आंदोलन अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा.
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं. दुबई में बैठकर अमृतपाल सोशल मीडिया के जरिए भारत में चल रहे किसान आंदोलन को भड़काने में जुटा रहता था. यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत, सीएए और एनआरसी समेत कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर भी खालिस्तानी समर्थक लगातार बयानबाजी करता था.
Aajtak की पड़ताल में अमृतपाल सिंह का अनदेखा लुक सामने आया है. अमृतपाल दुबई में ही रेडक्लाइज हो चुका था. दुबई में बैठे अमृतपाल ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था, सुसाइड और मर्डर दोनों एक तरह की हिंसा है. लिहाजा, सिख को हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए. किसान आंदोलन अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा.
अमृतपाल एक वीडिया में कहता नजर आया, पीएम मोदी पर भरोसा नहीं किया जा सकता. सिख नौजवानों को मोदी पर भरोसा नहीं करना चाहिए. मोदी अपनी काबिलियत से नहीं, बल्कि एक रिलीजन के वोट से सत्ता में आए हैं.
उसने अपने भड़काऊ बयान में आगे कहा, सिखों की तिरंगा हाथ में नहीं लेना चाहिए. तिरंगा सिर्फ कमजोर बनाता है.अगर सरकार कहती है कि हिंदू राष्ट्र बनाना है तो ऐसे में सिखों खुलकर खालिस्तान की मांग करनी चाहिए. भिंडरावाला हमारे हीरो थे. भिंडरावाला ने हमारे संघर्ष के लिए एक जमीन तैयार की थी. विदेशी मदद से भिंडरावाला ने भारत के खिलाफ युद्ध का एलान किया था.
खालिस्तानी समर्थक को यह कहते भी सुना जा सकता है, पीएम मोदी ने CAA और NRC के नाम पर अल्पसंखकों की पिटाई की और बहुसंख्यकों ने इसका समर्थन किया. मोदी ने कश्मीर से बलपूर्वक धारा 370 हटा कर उस पर कब्जा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- ISI का पिट्ठू, खालिस्तानियों का प्यादा... एक ट्रक ड्राइवर से भिंडरावाले 2.0 बनने वाले अमृतपाल की कहानी

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






