
सिक्योरिटी इंचार्ज को नौकरी से निकाला तो गैंगस्टर बनकर किया कॉल, मांगी दो करोड़ की फिरौती
AajTak
राजस्थान के जयपुर में एक सोसायटी से सिक्योरिटी इंचार्ज को नौकरी से निकाला गया तो उसने बदला लेने के लिए ऐसा तरीका निकाला, जिसने सबके होश उड़ा दिए. सिक्योरिटी इंचार्ज ने व्यापारी को इंटरनेट कॉल कर खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया और दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर दी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो मामले का खुलासा हो गया.
राजस्थान में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा जैसे बदमाशों के नाम से व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे ज्यादातर मामलों की जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस जांच में पता चला है कि व्यापारियों से इंटरनेट कॉल के जरिए पिछले कुछ दिनों में रंगदारी मांगी गई. ऐसे ज्यादातर कॉल बदला लेने के लिए गैंगस्टरों के नाम से किए गए थे.
जयपुर में गलता गेट और ज्योति नगर में व्यापारियों से मांगी गई 2-2 करोड़ की रंगदारी के मामलों की जांच में ऐसा खुलासा हुआ है. यहां सिक्योरिटी इंचार्ज की नौकरी से निकालने पर एक शख्स ने उसी व्यापारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, लेकिन जब मामले का पटाक्षेप हुआ तो सब हैरान रह गए.
यह भी पढ़ेंः डांस टीचर बना 'गैंगस्टर', परिवार से मांगी 15 लाख की फिरौती, नहीं देने पर बच्चों को जान से मारने की दी धमकी
जयपुर के ज्योति नगर इलाके के व्यापारी रोहित अग्रवाल के पास 12 अप्रैल की रात इंटरनेट कॉल आए, इसमें कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. इसके बाद व्यापारी ने ज्योति नगर थाने में मामले की शिकायत की.
मामले की जांच के लिए एडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत के नेतृत्व में SIT गठित की गई. एसआईटी ने जांच की तो पता चला कि ये सभी कॉल किसी एप के जरिए हुए हैं. इसके बाद तकनीकी आधार पर जांच करके आरोपी सौरभ सिंह को पुलिस ने दबोच लिया.
मामले को लेकर क्या बोले SIT प्रभारी?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








