
सिकुड़ रहा है Stratosphere, कुछ सालों में ग्रीनहाउस उत्सर्जन की वजह से होगी बुरी हालत
Zee News
साइंटिस्ट्स ने खुलासा किया है कि पिछले 40 सालों में यह इसकी ऊंचाई 402 मीटर कम हो गई है. इसकी वजह से धरती के बाहरी आवरण में चक्कर काट रहे सेटेलाइट फेल हो सकते हैं.
नई दिल्ली: धरती का बाहरी आवरण सिकुड़ रहा है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि धरती का समताप मंडल यानी स्ट्रैटोस्फियर (Stratosphere) सिकुड़ रहा है. रिपोर्ट में साइंटिस्ट्स ने खुलासा किया है कि पिछले 40 सालों में यह इसकी ऊंचाई 402 मीटर कम हो गई है. इसकी वजह से धरती के बाहरी आवरण में चक्कर काट रहे सेटेलाइट फेल हो सकते हैं. धरती के ऊपर 12 किलोमीटर से लेकर करीब 49.88 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्ट्रैटोस्फेयर होता है. इस हवाई परत में सुपरसोनिक विमान और मौसम की जानकारी देने वाले गुब्बारे घूमते हैं. एक नई रिसर्च के मुताबिक हमारी धरती के चारों तरफ मौजूद यह हवाई परत की मोटाई पिछले 40 सालों में 402 मीटर कम हो गई है. ये रिपोर्ट साइंस जर्नल एनवायरमेंटल रिसर्च लेटर्स में पब्लिश हुई है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



