
सिंध हुकूमत ने उमर शरीफ को अमेरिका ले जाने के लिए Ambulance का किया इंतेजाम
Zee News
पाकिस्तान की सिंध सरकार ने शदीद बीमार चल रहे दिग्गद कॉमेडियन उमर शरीफ (Umer Sharif) को अमेरिका ले जाने के लिए एक एयर एम्बुलेंस का इंतेजाम कर दिया है.
सिंध: पाकिस्तान की सिंध सरकार ने शदीद बीमार चल रहे दिग्गद कॉमेडियन उमर शरीफ (Umer Sharif) को अमेरिका ले जाने के लिए एक एयर एम्बुलेंस का इंतेजाम कर दिया है. कराची के एडमिनिस्ट्रेटर मुर्तजा वहाब ने यकीन दिहानी कराई है कि सरकार उमर शरीफ को वीजा दिलाने में मदद करेगी. जिया न्यूज के मुताबिक उमर शरीफ की पत्नी जरीन उमर शरीफ ने तस्दीक की है कि उमर शरीफ एयर एंबुलेंस से अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन जाएंगे. जियो न्यूज से बात करते हुए उमर शरीफ के बेटे जवाद ने कहा कि वह अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता के लिए अमेरिकी कांग्रेस महिला शीला जैक्सन की भी आभारी हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



