
सिंधिया परिवार की राजमाता माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी, चुनावी प्रचार छोड़ मां को देखने दिल्ली रवाना हुए ज्योतिरादित्य
AajTak
Jyotiraditya Scindia: दो दिन पहले माधवी राजे सिंधिया की बड़ी सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे 1 मई को दिल्ली रवाना हो गई थीं.
पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया है. हेल्थ बुलेटिन के बाद चुनाव प्रचार को बीच में छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली रवाना हो गए हैं.
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनका पूरा परिवार चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में थे. इसी बीच लगातार केंद्रीयमंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार चढ़ाव की सूचना आ रही थी. दो दिन पहले माधवी राजे सिंधिया की बड़ी सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे 1 मई को दिल्ली रवाना हो गई थीं.
अब डॉक्टर्स ने गंभीर स्थिति की सूचना दी. इस स्थिति को देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुंगावली की सभा कर भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए.
वहीं, उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने सारे कार्यक्रम रद्द कर गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. रविवार शाम तक सभी पारिवारिक सदस्य दिल्ली पहुंच गए.
पिछले दिनों aajtak के एक सवाल के जवाब में महाआर्यमन सिंधिया ने कहा था कि चाहे प्रचार हो या ना हो मेरे पिता का लक्ष्य जनसेवा है और हां यह सच है कि हम एक-दूसरे के साथ कम समय बिता पाते हैं. पर मैं समझ सकता हूं क्यूंकि वो जनसेवक हैं और जनता से उन्होंने सेवा का वादा किया है, इसलिए आज भी जब मेरी दादी अस्पताल में एडमिट हैं, तब भी मैं और पिताजी जनता के बीच हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल गुना सीट पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे. 4 जून को नतीजे आएंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








