
'सिंदूर पोंछने का अंजाम अब हर आतंकी को पता है', राष्ट्र के नाम संदेश में पाकिस्तान को PM मोदी की चेतावनी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत भारत ने आतंकवादियों के अड्डों को सीमा पार जाकर नष्ट कर दिया, जो देश की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंदूर पोंछने का अंजाम अब हर आतंकी को पता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात को 8 बजे को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 को अप्रैल को हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों का करार जवाब दिया है. प्रधानमंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया है.
प्रधानमंत्री का सख्त संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने दुश्मनों को सीधा संदेश देते हुए कहा, 'आतंकियों ने हमारी माताओं और बहनों के माथे से सिंदूर मिटा दिया था. इसलिए भारतीय सुरक्षाबलों ने सीमा पार जाकर आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया. अब सिंदूर पोंछने का अंजाम अब हर आतंकी को पता है'.
प्रधानमंत्री ने बताया कि पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जवाबी कार्रवाई की गई. ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई सोच को दर्शाता है.
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की न्याय की प्रतिज्ञा
पहलगाम आतंकवादी हमले के करीब 20 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में सख्त तेवर और जबरदस्त आक्रामकता नजर आई. प्रधानमंत्री ने साफ-साफ लहजे में कह दिया ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है. भारत की बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिला दिया गया है. प्रधानमंत्री ने ये भी साफ कर दिया की ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित ही हुआ है. मतलब ये की आतंक के विरुद्ध भारत का अक्शॅन जारी रहेगा. 22 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति एक दम से स्पष्ट कर दी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







