
सिंगापुर: 14 महीनों की मारपीट के बाद ब्रेन इंजरी से मेड की मौत, भारतीय मूल की महिला 48 आरोपों में दोषी करार
AajTak
सिंगापुर में भारतीय मूल की 64 साल की एक महिला को अपनी मेड से मारपीट करने का दोषी पाया गया है. महिला की प्रताड़ना से मेड की 26 जुलाई 2021 को मौत हो गई थी. मेड से लगातार मारपीट होती थी. उम्रदराज महिला की बेटी भी मेड से मारपीट करती थी. पिछले साल उसे भी दोषी ठहराते हुए 30 साल की सजा सुनाई गई थी.
सिंगापुर में भारतीय मूल की उम्रदराज महिला को अपनी बेटी की मेड के साथ मारपीट का दोषी पाया गया है. आरोप है कि 64 साल की महिला की प्रताड़ना से मेड की मौत हो गई. इस मामले में आरोपी महिला प्रेमा एस नारायणसामी को 48 आरोपों में दोषी ठहराया गया. हाउस मेड का नाम पियांग गेह डोन था, जो म्यांमार से थी.
रिपोर्ट के मुताबक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि भारतीय मूल की महिला ने 24 साल की मेड को इतना प्रताड़ित किया कि ब्रेन इंजरी से 26 जुलाई 2016 को उसकी मौत हो गई. इससे पहले लगातार 14 महीनों तक उससे मारपीट होती रही, जिससे उसके मस्तिष्क पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई.
आरोपी महिला को जब यह पता चला कि उसकी बेटी मेड के साथ मारपीट करती है तो उसने भी मेड से मारपीट करनी शुरू कर दी. सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेमा लगातार मेड से मारपीट करती थी. वह उस पर पानी फेंकती, उस पर लात और घूंसे बरसाती, उसे थप्पड़ मारती, भूखा रखती और कई बार उसे गर्दन से पकड़कर मारपीट करती. मेड के बाल खींचकर उससे मारपीट की जाती.
प्रेमा की बेटी को 30 साल की सजा
भारतीय मूल की आरोपी महिला प्रेमा की बेटी गायित्री मुरुगयन एक पुलिस अधिकारी की पत्नी है. गायित्री को 2021 में 30 साल की सजा सुनाई गई थी. गायित्री (41) को 28 आरोपों में दोषी ठहराया गया था.
मेड का वजन 39 किलोग्राम से घटकर 24 रह गया था

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








