
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन, दिल्ली के कारोबारी बोले- बगैर विकल्प उठाया गया कदम
AajTak
देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लागू हो गया है. कारोबारियों ने बगैर विकल्प के सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के फैसले पर सवाल उठाए हैं और ये आशंका जताई है कि इससे हजारों श्रमिकों के रोजगार पर संकट गहरा गया है.
देश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक के करीब 19 आइटम बैन हो गए हैं. प्लास्टिक बैन के फैसले को लेकर पर्यावरण प्रेमी जहां प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं, वहीं व्यापारी इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. दिल्ली के कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के 19 आइटम्स पर बैन का फैसला बगैर किसी पूर्व तैयारी के लिया गया है. इससे रोजगार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा.
कहा ये जा रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पर्यावरण फ्रेंडली कोई विकल्प नहीं है. यहां तक कि कागज भी नहीं, क्योंकि इससे पेड़ काटने पड़ेंगे. कारोबारियों का कहना है कि पैकिंग के काम में ज्यादातर प्लास्टिक का ही इस्तेमाल होता है और बिना किसी विकल्प के इसे बैन कर दिए जाने का कारोबार पर विपरीत असर पड़ने की आशंकाएं भी हैं.
सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा का कहना है कि सूट, कमीज सहित ज्यादातर माल प्लास्टिक बैग में ही आता है. यही माल जब गत्तों के डब्बों में आएगा तो इसकी लागत भी बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा कि बैन तभी असरदार होगा जब प्लास्टिक मैनुफैक्चरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए. साइकल मार्केट के प्रेसिडेंट राजीव बत्रा का कहना है कि बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिनकी पैकिंग प्लास्टिक में ही सुविधाजनक रहती है. प्लास्टिक का अभी विकल्प नहीं है.
मेन मार्केट चांदनी चौक के प्रेसिडेंट संजय भार्गव ने कहा कि 120 माइक्रॉन के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, इसे लेकर दुविधा है. सरकार ये बताए कि कौन से मैनुफैक्चरर को लीगल बना रहे हैं. बैन लागू हो लेकिन सख्ती तब तक न हो, जब तक प्लास्टिक को लेकर भ्रम दूर नहीं हो जाता. चांदनी चौक के कारोबारी श्रीभगवान बंसल ने कहा कि प्लास्टिक के चम्मच-दोने और बैनर पर रोक लगाई गई है. आने वाली पीढ़ी के लिए ये फैसला एक मिसाल होगा.
खान मार्केट के प्रेसिडेंट संजीव मेहरा का कहना है कि बिना विकल्प के पूरी तरह से बैन लागू नहीं किया जा सकता. प्लास्टिक बैन से व्यापारी को सामान लेकर आने और जाने में बहुत परेशानी होगी. पैकिंग मैटेरियल में भी बहुत दिक्कतें आएंगी क्योंकि इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का ही यूज होता है. इसे धीरे-धीरे लागू करें जिससे कारोबारियों को दिक्कत न हो.
कैट की अपील- न करें प्लास्टिक की थैली का उपयोग

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









