
साहित्य आजतक 2025 का आगाज, कली पुरी बोलीं- ये मोहब्बत के हर अहसास का उत्सव
AajTak
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में साहित्य आजतक का आगाज हो गया है. इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई. इसमें तीन दिन तक साहित्य, गीत-संगीत और कला और अभिनय के क्षेत्र के दिग्गज शामिल होंगे.
राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में साहित्य आजतक का आगाज हो गया है. साहित्य, गीत-संगीत और कला-अभिनय के इस सबसे बड़े महाकुंभ का पहला सत्र कवि कुमार विश्वास का है.
जहां वह 'अपने-अपने राम' सेशन में रामकथा सुना रहे हैं. साहित्य से जुड़े इस सबसे बड़े आयोजन में अब तीन दिन होगी बैठकी, बतकही और बहुत सारी बातें.
अगर आपमें भी कला-संगीत और साहित्य की अलग-अलग विधा के पुरोधाओं से मिलने की इच्छा हिलोरें मारती हैं तो साहित्य आजतक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां आप अपने पसंदीदा साहित्यकारों से रूबरू हो सकते हैं. अभिनेताओं को सामने देख उनकी बाते, उनकी आपबीती सुन सकते हैं और अपने पसंदीदा सिंगर्स को लाइव सुन सकते हैं. तो देर किस बात की है, आज 21 नवंबर से लेकर 22 और 23 तारीख यानी रविवार की शाम तक यह आयोजन जारी रहेगा. इस दौरान मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम कई दिग्गज कलाकारों से गुलजार होने वाला है.
भारत के सबसे तेज और सबसे बड़े हिंदी न्यूज चैनल 'आज तक' की ओर से आयोजित हो रहे इस महाइवेंट में कब क्या-क्या होने वाला है, आइये देते हैं आपको इसकी पूरी जानकारी और बताते हैं पूरा शेड्यूल
'कली पुरी ने किया तीन दिवसीय साहित्य आजतक का उद्घाटन '
साहित्य आजतक के कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि, साहित्य आजतक का उत्सव मोहब्बत के हर अहसास का है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन कितना अप्रत्याशित है, और इस साल की तमाम घटनाएं यह बताती हैं कि 'जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना.'

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











