
'साहब गलती हो गई...' रेलवे स्टेशन पर स्टंट दिखाकर बना रहे थे रील, पुलिस ने पकड़ा तो मांगने लगे माफी
AajTak
सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून कभी-कभी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देता है. सूरत के सचिन रेलवे स्टेशन पर रील बना रहे चार युवकों को इस बात का तब अहसास हुआ, जब उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. गिरफ्तार होने के बाद युवकों ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते हुए कहा कि साहब, गलती हो गई... अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे.
सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत युवाओं को किस हद तक ले जा सकती है, इसका ताजा मामला सूरत के सचिन रेलवे स्टेशन से सामने आया है. यहां रेलवे स्टेशन पर अपनी जान जोखिम में डालकर रील बना रहे चार युवकों का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे और बोले कि अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे.
रेलवे स्टेशन पर रील बनाने का यह मामला सूरत में सचिन रेलवे स्टेशन का है. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक युवक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) से लटका हुआ था, जबकि उसके तीन साथी इस स्टंट में उसका साथ दे रहे थे. इनमें से एक युवक वीडियो शूट कर रहा था.
वीडियो वायरल होते ही सचिन जीआईडीसी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान वीडियो बनाने वाले युवक ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि गलती हो गई साहब, अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: Reel के लिए हाइवे पर मचाई दहशत... विधानसभा अध्यक्ष की कार को किया ओवरटेक, 5 रीलबाज अरेस्ट
आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग जोखिम भरे स्टंट करने से भी नहीं चूकते. जान की परवाह किए बिना वीडियो बनाने की यह सनक कई बार खतरनाक साबित हो सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









