
सास को सरप्राइज देने के चक्कर में बहू पहुंच गई जेल!
AajTak
Delhi News: पुलिस ने जब आगे के सीसीटीवी खंगाले तो एक फुटेज में महिला का चेहरा साफ नजर आया. पीड़ित रजिया बेगम ने पुलिस को बताया कि बुर्का वाली महिलाा तो उनकी बहू है, जिनके साथ वह नोएडा सेक्टर 18 के रेस्टोरेंट गई थीं.
नई दिल्ली की एक बहू ने अपनी सास को सरप्राइज देने की सोची. बहू ने ऐसा प्लान बनाया कि वह खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई. यह मामला पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर इलाके का है. पुलिस ने चोरी के आरोप में बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक घर से 3 लाख कैश और जेवरात चोरी हो गए हैं. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक बुजुर्ग महिला रजिया बेगम मिलीं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहू के साथ नोएडा सेक्टर-18 के एक रेस्टोरेंट में गई थी, जब वापस लौटी तो देखा कि घर से 3 लाख कैश और जेवरात गायब मिले.
शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और क्राइम टीम को बुलाया गया और जांच शुरू की गई. पुलिस ने जब घर के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें बुर्कानशीं एक महिला आती हुई नजर आई. जब पुलिस ने आगे के सीसीटीवी की जांच की तो पता चला यह महिला नोएडा सेक्टर-18 की तरफ गई है.
इसके बाद पुलिस ने जब आगे के सीसीटीवी खंगाले तो एक फुटेज में महिला का चेहरा साफ नजर आया. पीड़ित रजिया बेगम ने पुलिस को बताया कि बुर्का वाली महिलाा तो उनकी बहू है, जिनके साथ वह नोएडा सेक्टर 18 के रेस्टोरेंट गई थीं.
सहेली के घर बुर्का पहना और फिर अपने ससुराल जाकर समान चुराया
इसके बाद पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वो अपनी सास को सरप्राइज देना चाहती थी, इसलिए वो अपनी सास को पहले नोएडा के सेक्टर-18 में एक रेस्त्रां में ले गई, वहां उन्हें बैठाकर खाना ऑर्डर करके पहले वह अपनी सहेली के घर के गई. सहेली के घर बुर्का पहना और फिर अपने ससुराल जाकर समान चुराया. चोरी का सामान एक परिचत के घर रखा और फिर सास के पास वापस पहुंच गई.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










