
सावन में करें महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन, सिर्फ ₹14000 होंगे खर्च, ऐसे बुक करें 5 दिन की ट्रिप
AajTak
अगर आप सावन में भगवान शंकर के दर्शन करना चाहते हैं तो आप महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए पैकेज बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बुक करें टूर पैकेज और कुल कितने रुपये होंगे खर्च.
IRCTC Tour Package: सावन के महीने में IRCTC ने बाबा के भक्तों के लिए एक टूर पैकेज की शुरुआत की है. जिसमें आपको एक साथ महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन करने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च इस पैकेज को बुक करने में आपको ₹14165 का खर्च करने होंगे. यह पैकेज हर बुधवार के लिए है. आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पैकेज बुक कर सकते हैं.
इस नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं सहायता 8287930620 8287930712
पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका पैकेज में ओंकारेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और काल भैरव मंदिर घूमने का मौका मिलेगा.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 04 रात और 05 दिनों की होगी.
कितना आएगा खर्च? अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी पैकेज बुक करते हैं तो आपको ₹27045 रुपये का खर्च आएगा. आपको डबल ऑक्यूपेंसी के लिए ₹16045 ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए ₹14165 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आपके साथ इस ट्र्रिप में कोई 5 साल से 11 साल का बच्चा जाता है और उसके लिए आप अलग से बेड लेते हैं तो उसके लिए आपको 11,460 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है और आप उसके लिए अलग से बेड नहीं लेते हैं तो आपको 9,999 रुपये लगेंगे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







