
सावन का पहला सोमवार आज: UP, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक कांवड़ियों के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था, शिव मंदिरों में खास इंतजाम
AajTak
सावन महीने के पहले सोमवार को लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ, गाज़ियाबाद समेत कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. ड्रोन, सीसीटीवी और रूट डायवर्जन से निगरानी की जा रही है ताकि कांवड़ यात्रा और भक्तों की भारी भीड़ सुरक्षित रहे.
सावन महीने का पहला सोमवार आज है, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियां कर ली हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है.
उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी की मदद और यातायात नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, और गाज़ियाबाद समेत पश्चिमी जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. दिल्ली में प्रमुख शिव मंदिरों जैसे कि कालकाजी, प्राचीन कात्यायनी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, और झंडेवाला मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है.
सावन का पहला सोमवार होने के कारण लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे. प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए.
शिव मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर भीड़ नियंत्रण किया जा रहा है. मंदिरों के अंदर भोजन और जल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. सभी श्रद्धालु से आग्रह किया गया है कि वे नियम-कायदों का पालन करें और ऐतिहासिक अनुष्ठान को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाएं.
कांवड़ियों के लिए गाजियाबाद पुलिस की खास व्यवस्था यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए ख़ास व्यवस्था की है. कांवड़ खंडित हो जाने पर कांवड़िएं बवाल ना करे और उन्हे गंगाजल वापस मिल जाए इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने खंडित कांवड़ियों के लिए थाने में ही गंगाजल की व्यवस्था करा दी है. गाजियाबाद पुलिस हरिद्वार से 1400 लीटर गंगाजल लेकर आई है. गंगाजल के ये 20-20 लीटर वाले कम से 4 से 5 जेरिकेन हर थाने में रखवाए गए हैं. इसके अलावा कांवड़ का भी इंतजाम किया गया है.
कांवड़ खंडित होने का मतलब क्या है?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








