
सावधान! Google Play Store पर फिर दिखा SharkBot वायरस, इन ऐप्स को तुरंत करें डिलीट
AajTak
Android Phone यूजर्स को एक बार फिर से सावधान हो जाने की जरूरत है. अभी हाल ही में Google Play Store पर दो ऐसे ऐप्स देखे गए हैं जिनमें SharkBot Malware था. इससे यूजर्स की बैकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती है. ये मैलवेयर काफी ज्यादा खतरनाक है. ये आपके बैंक अकाउंट को भी साफ कर सकता है.
Android यूजर्स के लिए Google Play Store ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे ज्यादा सेफ माना जाता है. लेकिन, कई बार मैलवेयर को भी इस पर ऐप के साथ अपलोड कर दिया जाता है. इससे इसे डाउनलोड करने वाले यूजर्स की कई जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है.
SharkBot वायरस से खतरा
अब एक बार फिर से ऐसी ही रिपोर्ट आई है. इसमें बताया गया है कि Google Play Store पर SharkBot मैलवेयर दो ऐप्स में देखे गए. ऐसे में अगर आपने भी इन ऐप्स को फोन में डाउनलोड कर रखा है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें.
इन ऐप्स को 60 हजार से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया था. जब इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर रिव्यू के लिए सब्मिट गया था तब इसमें कोई भी मैलेशियस कोड्स नहीं थे. लेकिन, इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद जब यूजर इसे ओपन करता था तो अपडेट के जरिए SharkBot मैलवेयर को इसमें इंस्टॉल करवा दिया जाता था.
NCC Group के Fox IT ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि Mister Phone Cleaner और Kylhavy Mobile Security दोनों मैलिशियस ऐप्स हैं, इन ऐप्स को 60 हजार से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया था.
हालांकि, एक अच्छी बात ये है कि दोनों ही ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. लेकिन, जिनलोगों ने इन ऐप्स को अभी इंस्टॉल कर रखा है वो रिस्क पर हैं. इस वजह से उन्हें अपने फोन से भी इन ऐप्स को डिलीट करने की जरूरत है. ये मैलवेयर लोगों की बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










