
सावधान! दिल्ली में अब बढ़ेगी ठंड... प्रदूषण के साथ घने कोहरे की भी मार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AajTak
पिछले 2 दिनों से दिल्ली-नोएडा सहित एनसीआर के इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश तक चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी. अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान में ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है.
दिल्ली-NCR में अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है. दिल्लीवासियों ने अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए स्वेटर और कंबल निकाल लिए हैं. 4 दिन पहले तक लोग AC चलाकर सो रहे थे, लेकिन अब लोगों ने अपने घरों के पंखे भी बंद कर दिए हैं. IMD के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं, उत्तर-पश्चिम में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. इसके अलावा अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम, उप-हिमालयी, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोहरे की स्थिति के बने रहने की संभावना है.
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर से खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है.
जानें दिल्ली के मौसम का हाल दिल्ली-एनसीआर में धुंध की चादर छाई हुई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में धुंध का कारण प्रदूषण और ठंड दोनों ही हैं. देश की राजधानी में ठंड शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
चार दिनों से लगातार तापमान में गिरावट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (मौसम प्रणाली) के गुजरने के बाद मैदानों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह सामान्य हो जाएगा. पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश तक चलेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान में ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है. पंजाब, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली में पिछले चार दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसमें करीब 3°C की गिरावट आई है. अगले सप्ताह के पहले भाग में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12-13°C तक पहुंच सकता है. हालांकि, 22 नवंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है, जिससे तापमान फिर से बढ़ सकता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








