
सावधान! अब लोगों का होगा हार्ट फेल, एक्सपर्ट्स का Viral दावा चौंकाने वाला है
AajTak
जापान के शीर्ष अनुसंधान संस्थान, रिकेन के वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाला दावा किया है. कहा गया है कि कोरोनोवायरस के प्रभाव से दुनिया हार्ट फेलियर की महामारी की ओर बढ़ सकती है.
2020 में कोरोना के आगमन के बाद दुनिया बदल गई है. तब से लेकर अब तक, लगातार कोविड के कई खतरनाक वेरिएंट्स हमारे सामने आ चुके हैं. जो स्वतः इसकी पुष्टि कर देते हैं कि भविष्य में भी कई ऐसी बीमारियां हमारे सामने आएंगी जो हमारी सोच और कल्पना से परे होंगी. इसी क्रम में कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चौंका देने वाली चेतावनी दी है और कहा है कि कोरोनोवायरस के प्रभाव से दुनिया हार्ट फेलियर की महामारी की ओर बढ़ सकती है.
यह चेतावनी जापान के शीर्ष अनुसंधान संस्थान, रिकेन के वैज्ञानिकों की ओर से आई है. बीते दिनों प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानव कोशिकाओं के भीतर कोरोना वायरस जिस ACE2 रिसेप्टर्स से चिपकता है, वह हृदय में 'बहुत कॉमन' है.
साथ ही ये भी कहा गया है कि जिन लोगों को कोविड हुआ है, वर्तमान में उनमें से कई लोगों का हार्ट सही से काम नहीं कर रहा है. हालांकि इसके पीछे का कारण अज्ञात है, कहा तो यहां तक जा रहा है कि भविष्य में हम कई ऐसे मामले देख सकते हैं जिनमें लोगों को लगातार दिल के दौरे पड़ेंगे.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविड-19 महामारी ने स्थिति को काफी हद तक बदल दिया है क्योंकि SARS-CoV-2 के लगातार संक्रमण के कारण भविष्य में हार्ट फेलियर का खतरा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.
इसमें आगे कहा गया है कि भले ही इसके पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन SARS-CoV-2 संक्रमण हार्ट फेलियर के मामलों से जुड़ा हुआ है. वहीं रिपोर्ट में इस बात का भी वर्णन है कि यदि समय रहते इसका निदान नहीं किया गया तो ये एक ग्लोबल हेल्थ केयर रिस्क का रूप ले लेगा.
यूके और दुनिया भर के अधिकांश अन्य देशों में पिछले कुछ हफ्तों में जेएन.1 नामक नए स्ट्रेन के कारण कोविड संक्रमण में वृद्धि देखी गई है. विशेषज्ञों का दावा है कि इससे उन लोगों में संभावित हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










