
साल 1978, इंडियन एयरलाइंस और 132 यात्री... कहानी भोलानाथ पांडे की, जिन्होंने खिलौने वाली गन से 'हाईजैक' कर लिया था विमान
AajTak
उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोलानाथ पांडे (Bholanath Pandey) का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने साल 1978 में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की रिहाई की मांग को लेकर टॉय गन (Toy gun) दिखाकर इंडियन एयरलाइंस का विमान 'हाईजैक' कर लिया था.
भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने साल 1978 में इंडियन एयरलाइंस के विमान को 'हाईजैक' कर लिया था. उन्होंने इंदिरा गांधी की रिहाई की मांग को लेकर ऐसा किया था. वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोलानाथ पांडे उत्तर प्रदेश में दो बार विधायक रहे थे. उनका शुक्रवार को निधन हो गया, वे 71 वर्ष के थे. भोलानाथ पांडे का पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके घर पर रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार किया जाएगा. वे उत्तर प्रदेश के दोआबा (अब बैरिया) विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे.
भोलानाथ पांडे को न केवल राजनीति में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है, बल्कि 20 दिसंबर 1978 को खिलौना बंदूक दिखाकर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 410 को 'हाईजैक' करने के लिए भी याद किया जाता है. इंदिरा गांधी को आपातकाल के बाद घोटाले से जुड़े आरोपों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था.
भोलानाथ ने फ्लाइट हाईजैक कर उनकी रिहाई की मांग की थी. उन्होंने विमान के दिल्ली में लैंड होने से पहले अपने दोस्त देवेंद्र पांडे के साथ मिलकर ऐसा किया था. विमान में 132 लोग सवार थे. इमरजेंसी के दौर के दो पूर्व मंत्री एके सेन और धर्मबीर सिन्हा भी विमान में सवार थे.
कैसे 'हाईजैक' हुआ था इंडियन एयरलाइंस का विमान
दरअसल, कोलकाता से दिल्ली आ रही फ्लाइट ने शाम 5:45 बजे लखनऊ से उड़ान भरी. फ्लाइट दिल्ली पहुंचने में बस 15 मिनट दूर थी, तभी 15वीं पंक्ति में कुछ हंगामा हुआ. भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे अपनी सीट से उठे और कॉकपिट में पहुंच गए. कॉकपिट में घुसने के बाद उन्होंने फ्लाइट कैप्टन से घोषणा करवाई कि फ्लाइट को हाईजैक कर लिया गया है और अब यह दिल्ली की बजाय पटना जा रही है. कुछ देर बाद घोषणा हुई कि फ्लाइट वाराणसी जाएगी.
फ्लाइट कैप्टन एमएन भट्टीवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों ने पायलटों को पहले नेपाल जाने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. भोलानाथ और देवेंद्र ने उन्हें बांग्लादेश जाने के लिए भी कहा था, लेकिन उन्होंने फिर से मना कर दिया. यह घटना काफी अजीब थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










