
सालों से बंद पड़ा था घर, अंदर घुसते ही उड़े शख्स के होश, बताया कैसा था मंजर
AajTak
घर के अंदर का नजारा किसी भूतिया फिल्म जैसा है. प्रोफेशनल अर्बन एक्सप्लोरर डेव इस घर में पहुंचे तो गुड़ियों के टूटे फूटे हाथ-पांव और ढेर सारी गुड़ियों का भंडार पड़ा था. सोशल मीडिया पर वायरल इस घर के वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.
कई बार पुराने और सालों से बंद पड़े घर में कुछ ऐसा मिल जाता है जो डरा देता है और उससे कई सवाल भी खड़े हो जाते हैं. बीते दिनों ऐसे ही एक घर में अजीबो गरीब चीजें मिलीं जिन्हें देखकर रौंगटे खड़े हो गए. सालों से बंद पड़े घर में जब एक शख्स पहुंचा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई. शख्स ने बताया कि उसने घर के अंदर जो मंजर देखा वो हैरान करने वाला था.
सैड फेस वाला विंटेज जोकर और अधूरी गुड़ियां
दरअसल 48 साल के प्रोफेशनल अर्बन एक्सप्लोरर डेव को अपने एक फेसबुक फॉलोअर के जरिए कनाडा के टोरंटो के एक बंजर घर के बारे में पता लगा. Freaktography नाम से पहचाने जाने वाले डेव जब वहां पहुंचे तो पूरे घर में अजीब गुड़ियों और कुछ अधूरी बनी हुई गुड़ियों की भंडार था. इसके अलावा एक सैड फेस वाला विंटेज जोकर था जो विह्स्की की खाली बोतल के बगल में बैठा था.
घर में फैले थे गुड़ियों के टूटे फूटे हाथ पांव
मालूम हुआ कि इस घर में सालों पहले महिला रहा करती थी. घर में रहने वाली महिला ने प्लास्टिक और कपड़े की गुड़िया का कलेक्शन रखा हुआ था और उनमें से ज्यादातर उसने खुद बनाई थी. पूरे घर में उसने गुड़ियों के टूटे फूटे हिस्से पड़े थे. जिसमें चेहरे, आंखें, हाथ पैर और बालों के गुच्छे शामिल थे. कहीं पर एक साथ कई गुड़ियां रखी हुई हैं तो कहीं अधूरी बनी हुई गुड़ियां. किचन में बर्तनों की अधूरी पैकिंग है और सिंक में सालों से गंदे पड़े बर्तन हैं.
धूल खाता टाइपराइटर और छोटा सा पियानो

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











