
सालों बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी Ameesha Patel, बोलीं- Gadar 2 के सेट पर था घर जैसा माहौल
AajTak
अमीषा पटेल कहती हैं कि फिल्म के सेट पर घरेलू वातावरण था. मुझे बॉस बनने में मजा आता है. मैं जो भी नखरे करना चाहती हूं. कर सकती हूं. आगे वो कहती हैं कि काम के दौरान कठिन परिस्थितियों में भी घबराने के बजाये हंस-खेल रहीं थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. 2001 में अमीष पटेल और सनी देलोल स्टारर फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' ने हर जगह गदर काट दी थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लोगों का इतना प्रेम मिला कि अब इसका दूसरा पार्ट बनने को तैयार है. गदर 2 के जरिये एक्ट्रेस लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. ऐसे में अमीषा पटेल ने फैंस से उनका शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










