
साले ही निकले जीजा के किडनैपर्स, नमाज पढ़ने जा रहे डॉक्टर को गाड़ी में पटक हो गए थे फरार
AajTak
UP News: बिजनौर में एक डॉक्टर अपने पिता के साथ घर के नजदीक गोसिया मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़ने जा रहा था. सड़क पार करने के दौरान एक शख्स ने डॉक्टर को जमीन पर गिरा दिया. फिर एक कार से दो-तीन लोग उतरे और उसे जबरन उठाकर कार में डालकर ले फरार हो गए थे.
बिजनौर के स्योहारा में डॉक्टर के किडनैपर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर का सवेरे नमाज पढ़ने के दौरान अपहरण हो गया था. चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरणकर्ता डॉक्टर के साले ही निकले. बहन के साथ डॉक्टर के चल रहे तलाक विवाद में दवाब बनाने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था.
स्योहारा में मुरादाबाद रोड पर डॉक्टर फारूक कादरी का अस्पताल है और आवास भी वहीं पर है. डॉक्टर फारूक रविवार सवेरे 5 बजे अपने डॉक्टर बेटे सुहेल कादरी संग घर से कुछ दूर मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से कार सवार 3 लोगों ने उनके बेटे सोहेल कादरी को जबरन उठाया और गाड़ी में डाल लिया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक अपहरकर्ता मौके से रफूचक्कर हो गए.
डॉक्टर के अपहरण की सूचना मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. अपहरणकर्ताओं को तलाशने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया. देखें Video:
तलाक को लेकर विवाद
पूरा मामला जांच करने के बाद पता लगा कि अपहृत डॉक्टर का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर विवाद चल रहा है. पुलिस ने इस लाइन पर भी काम करते हुए जब जांच आगे बढ़ाई तो शाम तक केस का खुलासा हो गया.
जंगल में छोड़ फरार हो गए

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










