
सालाना 10 लाख रुपये की सैलरी पर भी नहीं देना होगा एक रुपया Income Tax, फटाफट देखें फंडा
AajTak
आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपकी सालाना सैलरी यानी CTC 10 लाख रुपये से ज्यादा भी है तो आपको एक रुपया टैक्स नहीं भरना पड़ेगा. सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स छूट का लाभ उठाते हुए आप 10 लाख रुपये तक की आय के बावजूद आयकर मुक्त हो सकते हैं.
दीपक एक बड़ी कंपनी में जॉब करता है. नए साल आते ही आयकर (Income Tax) को लेकर परेशान है. पिछले साल दीपक की सैलरी भी थोड़ी बढ़ी है, जिससे सालाना पैकेज (Cost to Company-CTC) बढ़कर 10 लाख रुपये हो गया है. दीपक का कहना है कि पिछले साल तो किसी तरह से आयकर छूट का लाभ मिल गया था. लेकिन अब इस साल 31 मार्च से पहले ऐसा क्या करें, जिससे इनकम टैक्स नहीं देना पड़े, और फिर आयकर छूट का लाभ मिल जाए. दीपक जैसे लाखों लोगों की यही समस्या है. उन्हें पता नहीं है कि कैसे टैक्स छूट का लाभ उठाया जाए. खासकर नौकरी-पेशा लोग टैक्स (Tax) बचाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटे हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपकी सालाना सैलरी यानी (CTC) 10 लाख रुपये है तो भी आपको एक रुपया टैक्स नहीं भरना पड़ेगा. सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स छूट का लाभ उठाते हुए आप 10 लाख रुपये तक की आय के बावजूद आयकर मुक्त हो सकते हैं.
आइए जानते हैं अभी क्या है आयकर छूट की सीमा:-
आयकर नियम (Income Tax Rule) के मुताबिक सालाना 2.5 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होता है. 2.5-5 लाख रुपये की आमदनी पर 5% टैक्स का प्रावधान है. जबकि 5-10 लाख रुपये की सालाना आय पर 20% टैक्स वसूला जाता है. वहीं 10 लाख और उससे अधिक की सालाना कमाई पर 30% टैक्स स्लैब (Tax Slab) है.
इन स्लैब के मुताबिक दीपक की सालाना सैलरी 10 लाख रुपये है और इस तरह से वो 20 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में आते हैं. लेकिन दीपक चाहे तो उन्हें एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा. क्योंकि वो निवेश (Invest) और आयकर छूट का लाभ उठाकर टैक्स की पूरी रकम को बचा सकते हैं. .
10 लाख रुपये की आय पर कैसे एक रुपये नहीं देना पड़ेगा टैक्स:-
आइए जानते हैं 10 लाख की सैलरी के बावजूद दीपक को कैसे एक रुपये भी टैक्स नहीं चुकाना होगा. अगर आपकी भी सैलरी इसके आसपास है तो आप भी इस फॉर्मूले के तहत टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं,

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








