
सालभर में करोड़पति बनाने वाला IPO, 100 रुपये का निवेश हो गया 8500 रुपये
AajTak
Multibagger Share: पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर आई थी. इस दौरान शेयर बाजार में लिस्ट हुए स्टॉक ने असाधारण परफॉर्म किया है. कंपनी ने एक साल में ही अपने इंवेस्टर्स को काफी जबरदस्त रिटर्न दिया है.
पिछले डेढ़ साल में कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हुई हैं. इनमें कई कंपनियों के आईपीओ ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया. इनमें EKI Energy Services Ltd का इनिशियल पब्लिक ऑफर (EKI Energy IPO) भी शामिल है. करीब एक साल पहले इस आईपीओ के एक लॉट में निवेश करने वाले निवेशक अब करोड़पति हो चुके हैं.
बेस प्राइस से 8,251% चढ़ा स्टॉक
इस कंपनी का आईपीओ पिछले साल 24 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 100-102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. कंपनी के आईपीओ में निवेश की आखिरी तारीख 26 मार्च थी. यह स्टॉक सात अप्रैल, 2021 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. अपर प्राइस बैंड से कैलकुलेट किया जाए तो कहा जा सकता है कि कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 37 फीसदी प्रीमियम के साथ 140 रुपये के स्तर पर हुई थी.
आठ अप्रैल, 2022 को BSE पर कंपनी का स्टॉक 8,517.90 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ था. इस तरह देखा जाए तो पिछले एक साल में यह स्टॉक 102 रुपये के अपर प्राइस बैंड से 8,250.88 फीसदी चढ़ चुका है.
आईपीओ के समय इंवेस्ट करने वालों को फायदा
इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 1,200 शेयरों का लॉट साइज तय किया था. अपर प्राइस बैंड से देखा जाए तो इस आईपीओ के एक लॉट में निवेश के लिए कम-से-कम 1,22,400 रुपये के निवेश की जरूरत थी. कंपनी के 1,200 शेयरों की कीमत आठ अप्रैल को बाजार बंद होने के समय 1 करोड़ 2 लाख 21 हजार 480 रुपये हो गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










