
सामने आया सैफ अली खान के घर में हुए 'मिड नाइट हॉरर' का पूरा सच, सुनकर दंग रह जाएंगे!
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस लगातार जांच में लगी हुई है. क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में सैफ का बयान दर्ज किया है. इससे पहले उनकी पत्नी करीना कपूर और घर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस लगातार जांच में लगी हुई है. क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में सैफ का बयान दर्ज किया है. इससे पहले उनकी पत्नी करीना कपूर और घर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपने बयान में सैफ ने पूरी घटना के बारे में बताया है, जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठिए के हमला से लेकर उनके परिजनों को बचाने की कोशिश तक की बात है.
इस तरह केस में हुई अब तक की जांच, लोगों के बयान और आरोपी से पूछताछ के जरिए उस रात की पूरी कहानी अब साफ हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक, 16 जनवरी की रात आरोपी मो. शरीफुल इस्लाम शहजाद करीब 1.30 बजे सैफ के सदगुरु शरण अपार्टमेंट के पास पहुंचा. अभिनेता इसी इमारत की 11वीं और 12वीं मंजिल पर बने डुप्लेक्स में रहते हैं. आरोपी पिछे से चारदिवारी के ऊपर चढ़ कर कंपाउंड के अंदर दाखिल हो गया.
इसके बाद लोगों की नजर बचा कर वो डक्ट पाइप के सहारे पहले फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा. वहां से 10वीं मंजिल तक सीढ़ियों के रास्ते से गया. इसके बाद 11वीं मंजिल पर वो डक्ट पाइप के सहारे पहुंचा. वो जहां उतरा, उसके सामने ही सैफ के घर के एक बाथरूम की खिड़की है. ये बाथरूम सैफ के बच्चों के कमरे से जुड़ा हुआ है. इसके बाद आरोपी उसी से सीधे सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे के बाथरूम में घुसकर छुप गया.
असल में जहांगीर के कमरे के बाथरूम की खिड़की पर कोई ग्रिट नहीं लगी है. यहां एक रेट-मेश यानी चूहों को रोकने वाली एक जाली ही है. शरीफुल ने वो जाली निकाल दी थी. रात करीब 2.30 बजे बाथरूम की लाइट जलती देख सैफ के घर की नैनी एलियामा फिलिप वहां पहुंची. उसने अपने सामने एक अनजान शख्स को देखा तो वो चौंक गई. उसको देखते ही आरोपी उसे चुप रहने का इशारा किया. फिर कहा कि यदि उसने शोर मचाया, तो बुरा होगा.
इस पर नैनी एलियामा फिलिप ने आरोपी से पूछा कि आखिर वो कौन है और उसे क्या चाहिए, तो उसने कहा कि उसे एक करोड़ रुपए चाहिए. इसी के साथ वो कमरे में सो रहे बच्चे जहांगीर की तरफ बढ़ने लगा. इसे देख कर फिलिप ने शोर मचाना शुरू कर दिया. घर के अंदर शोर सुन कर 12वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में सो रहे सैफ और करीना दोनों की नींद खुल गई. वो आनन-फानन में नीचे उतरे. तब तक घर के बाकी लोग भी जाग चुके थे.
आरोपी शरीफुल इतने लोगों को देख कर घबरा गया. उसे जहांगीर की तरफ बढ़ता देख सैफ अली खान ने उसे अपनी आगोश में जकड़ लिया. वो छटपटाने लगा. इसके बाद उनकी पकड़ से छूटने के लिए उसने बैग से चाकू निकाल कर सैफ पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. वहां एलियामा ने उसको रोकने की कोशिश की, लेकिन वो काबू में नहीं आ रहा था. इसी दौरान नैनी चाकू से चोट भी लग गई. किसी सबने आरोपी को काबू में किया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











