
सामने आई राजा रघुवंशी की कामाख्या मंदिर वाली तस्वीर, इसी के बाद पत्नी सोनम ले गई थी मेघालय
AajTak
Raja Raguvanshi in Kamakhya: सोनम ने शादी के बाद राजा से कहा था कि कामाख्या देवी के दर्शन के बाद ही वे 'करीब' आ पाएंगे, क्योंकि एक मन्नत मांगी है. इस बहाने सोनम ने प्रेमी राज कुशवाह संग रची साजिश के अनुसार गुवाहाटी और मेघालय का प्लान बनवाया. पुलिस को राजा की कामाख्या मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीरें मिलीं, जो साजिश की शुरुआत का सबूत हैं.
मेघालय हनीमून मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. नवविवाहिता सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी को कामाख्या देवी के दर्शन के बहाने देकर गुवाहाटी (असम) ले गई, लेकिन उसका असली मकसद हत्या था. मेघालय पुलिस की जांच में पता चला कि सोनम ने राजा को गुवाहाटी से ट्रेकिंग के बहाने शिलांग के सोहरा ले जाकर सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के हवाले कर दिया, जहां 23 मई को उसकी हत्या कर दी गई. राजा की लाश 2 जून को एक खाई में मिली थी. मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' में खुलासा हुआ कि सोनम ने शादी के बाद राजा को हाथ भी लगाने नहीं दिया था. कहा था कि कामाख्या देवी के दर्शन के बाद ही वे 'करीब' आ पाएंगे, क्योंकि एक मन्नत मांगी है. इस बहाने सोनम ने प्रेमी राज कुशवाह संग रची साजिश के अनुसार गुवाहाटी और मेघालय का प्लान बनवाया. पुलिस को राजा की कामाख्या मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीरें मिलीं, जो साजिश की शुरुआत का सबूत हैं.
सवाल उठता है कि सोनम ने यह फोटो खींची, लेकिन खुद इसमें शामिल नहीं हुई, सिर्फ राजा ही फोटो में नजर आया. सोनम ने राजा के ट्रेकिंग शौक का फायदा उठाकर उसे सोहरा के सुनसान जंगल में ले जाया, जहां हत्या को अंजाम दिया गया.
कॉन्ट्रैक्ट किलर्स का गुवाहाटी कनेक्शन पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों सुपारी किलर्स आकाश, विशाल और आनंद 19 मई को गुवाहाटी के आनंद लॉज में रुके थे. उन्होंने खुद को स्टूडेंट बताया और पहचान पत्र भी जमा किया. लॉज मैनेजर ने 'आजतक' को बताया कि तीनों इंदौर से आए थे और 20 मई की सुबह बिना बताए अचानक निकल गए. पुलिस अब मैनेजर से पूछताछ करने वाली है.
होटल Manha में सोनम-राजा का आखिरी ठिकाना 22 मई को सोनम और राजा चेरापूंजी के सोहरा में होटल Manha पहुंचे थे. वहां कमरा न मिलने पर उन्होंने होटल स्टाफ से सामान रखने की रिक्वेस्ट की और कहा कि वे बाद में लौटकर इसे ले जाएंगे. दोनों सामान छोड़कर निकल गए और वापस नहीं आए. हत्याकांड की जानकारी मिलने पर होटल स्टाफ ने सामान पुलिस को सौंप दिया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. होटल का सीसीटीवी और डीवीआर भी पुलिस के कब्जे में है.
साजिश की परतें और सबूत पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से हत्या का हथियार मिला. डीआईजी डेविस एन आर मार्क ने बताया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या में शामिल होने की बात कबूल की. हालांकि, सोनम और राज एक-दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा रहे हैं. सोनम ने हत्या के बाद राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से 'सात जन्मों का साथ है' पोस्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश की.
राजा के भाई सचिन ने कहा, ''सोनम ने राजा के ट्रेकिंग शौक को हथियार बनाया और बॉलीवुड फिल्म 'हमराज' की तर्ज पर साजिश रची. सोनम के भाई गोविंद ने अपनी बहन को फांसी की सजा की मांग की और राजा के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में शामिल होने का वादा किया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






