
साबरकांठा में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, खेत में खींच ले गए थे आरोपी
AajTak
साबरकांठा में एक 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. अनाज लेकर बाजार को जा रही लड़की को 3 युवकों ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर के गाभोई इलाके में एक 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपियों से घटनास्थल पर पूछताछ के बाद, आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और पुलिस ने मामले की आगे की जांच कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
पीड़िता को जबरन खेत में ले गए थे आरोपी
यहां ग्रामीण इलाके में शाम के समय, एक पीड़िता अनाज लेकर बाजार जा रही थी, तभी स्थानीय स्तर का एक आरोपी उसे बिना किसी कारण के पास के एक खेत में ले गया, जहां दो अन्य आरोपी मौजूद थे. एक आरोपी ने उसे उसे पकड़ लिया. अन्य दो आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार किया. पीड़िता के परिवार को जानकारी हुई तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी.
सामूहिक बलात्कार करने वाले तीन आरोपियों में से दो ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और एक अन्य आरोपी ने भी उनकी मदद करने की बात कबूल की है. आरोपियों के खिलाफ पोस्को का मामला दर्ज किया गया है.
Input: हंसमुखभाई पटेल

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







