
साफ हवा में टॉप पर देश का ये शहर, प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे NCR के ये शहर, देखें डेटा
AajTak
अक्टूबर में दिल्ली की हवा फिर जहरीली रही लेकिन राजधानी से भी ज्यादा खराब हालात नोएडा और गाजियाबाद के रहे. नई स्टडी के मुताबिक दिल्ली देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि हरियाणा का धारूहेड़ा सबसे ऊपर रहा. रिपोर्ट बताती है कि एनसीआर के ज्यादातर शहर लगातार खतरनाक लेवल का पीएम 2.5 झेल रहे हैं.
अक्टूबर महीने में दिल्ली देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रही. ये रैंकिंग गाजियाबाद और नोएडा जैसे पड़ोसी शहरों से भी पीछे रही है. यानी प्रदूषण के मामले में एनसीआर दिल्ली से भी टॉप पर है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की ओर से जारी मंथली एयर क्वालिटी स्नैपशॉट रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है. इस रिपोर्ट में देश के साफ हवा वाले शहरों से लेकर जहरीले शहरों के बारे में पूरा डेटा दिया गया है.
हरियाणा का धरूहेड़ा सबसे प्रदूषित
रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा का धरूहेड़ा अक्टूबर में देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जहां पीएम 2.5 का औसत स्तर 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (µg/m³) दर्ज किया गया. ये आंकड़ा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु मानक (NAAQS) की सीमा से कहीं ज्यादा है. धरूहेड़ा में अक्टूबर के दौरान 77% दिनों में वायु गुणवत्ता मानक से अधिक रही जिनमें दो दिन 'सीवियर' और नौ दिन 'वेरी पुअर' कैटेगरी में रहे.
दिल्ली से ज्यादा NCR में प्रदूषण
धरूहेड़ा के बाद सबसे प्रदूषित शहरों में रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़, दिल्ली, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ और गुरुग्राम रहे. कुल मिलाकर टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के चार-चार शहर शामिल रहे और ये सभी एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में आते हैं.
दिल्ली में तीन गुना बढ़ा प्रदूषण

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







