
'साथ ले गए थे Aliens, मेरा DNA लिया और...', महिला का हैरान करने वाला दावा
AajTak
हाल में एक महिला ने एलियंस से मिलने का दावा करके सभी को हैरान कर दिया. महिला का दावा है कि एलियंस उसे अपने साथ ले गए थे जहां उन्होंने उसका डीएनए और उसके एग्स ले लिए.
एक महिला ने दावा किया है कि वह दूसरे डायमेंशन के एलियंस से मिली थी, जो उसे अंतरिक्ष यान में यात्रा के लिए गए थी, कहा जाता है कि लेखिका शेरी वाइल्ड ने अपना अधिकांश जीवन एलियंस के साथ संवाद करने में बिताया. 2015 में दिए गए एक भाषण में, जो हाल ही में यूट्यूब पर फिर से सामने आया, उसने बताया कि कैसे उसने पहली बार उनमें से चार को देखा जब कार से कहीं जा रही थीं और वे सड़क के बीच में खड़े थे.
20 सालों तक ढूंढती रही जिंदगी के वो दो घंटे
उसने दावा किया कि उसकी कार वहीं रुक गई, जहां वे थे और अगली बात उसे पता चली कि वह दो घंटे बाद वह अपनी फ्रेंड के घर पर थी. वह यह पता लगाने के मिशन पर लग गई कि दो घंटों में क्या हुआ था. उसने 20 साल बाद एक हिप्नोथेरेपिस्ट से मदद मांगी. यहां एक सेशन में 17 साल की उम्र में उसे जो याद आया उसने उसे चौंका दिया.
उसने कहा- जब कार रुकी, तो मैंने विंड शील्ड से देखा और मेरी आँखें जो देख रही थी वह इंसान नहीं था और मेरा दिमाग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा था. उसकी आंखें हरी थीं, मुंह ऐसा था कि खुल नहीं सकता था. वहीं उसके सिर पर टाइट फिटिंग वाली टोपी थी. मैंने अपना सिर नीचे किया और मैं कांप रहा थी और मुझे लगा कि मैं इससे मर जाऊंगी.
'शेरी, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे थे'
महिला ने आगे बताया- 'उसने मेरा नाम पुकारा और कहा, 'शेरी, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे थे.' उसने मुझसे कार से बाहर निकलने को कहा. पीछे दो लोग छड़ी लिए हुए थे जो मेरे पास आए और मुझे पकड़ लिया. इ जैसे ही उन्होंने मुझे छुआ, मैंने हिलना बंद कर दिया. उनमें से एक व्यक्ति परिचित लग रहा था और उसने कहा - अभी काम किया जाना बाकी है, वे दूसरे डायमेंशन से थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










