
साथ में लेकर घूमें ये Air Purifier, भारत में हुआ लॉन्च, अभी लेने पर मिल रहा है ऑफर
AajTak
नए Portable Air Purifier को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे अभी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर काफी कम में बेचा जा रहा है. इसे आप कार में भी सेट कर सकते हैं.
अमेरिकन एक्सेसरी ब्रांड Scosche ने एक पोर्टेबल HEPA एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च किया है. इसे आप कार डाइविंग के दौरान यूज करके सेफ रह सकते हैं. कंपनी ने इसका नाम AFP2-SP FrescheAir रखा है. इसके स्पेसिफिकेशन्स Xiaomi Smart Air Purifier 4 Pro से काफी मिलते हैं.
HEPA Air Purifier/Deodorizer को आप कार के कप होल्डर में भी रख सकते हैं. इसे गाड़ी के अलावा घर पर भी यूज किया जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि इससे आप छोटे ऑफिस या क्यूबिकल में इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस एयर प्यूरीफायर को आसानी से पोर्ट किया जा सकता है. ये कम पावर पर काम करता है इसे USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. इसमें रिचार्जबेल बैटरी दी गई है. इस प्यूरीफायर को स्मार्टफोन के पावरबैंक के तौर पर भी यूज किया जा सकता है.
कंपनी ने इस एयर प्यूरीफायर को लेकर कहा है कि ये बिना बदबू वाली हवा देता है. ये PM2.5 के 99.5 परसेंट छोटे पार्टिकल और डस्ट को कैप्चर करके उसे न्यूट्रलाइज करके फ्रेश और क्लीन एयर रिलीज करता है. इसमें ऑटौमैटिक और मैन्युअल दो मोड्स दिए गए हैं.
कंपनी ने कहा कि ऑटोमैटिक मोड तब काम करेगा जब आप अपनी कार स्टार्ट करेंगे. ये कार स्टार्ट होने के साथ ऑन हो जाएगा. जबकि मैन्युअल मोड से आप दो फैन स्पीड को सेट कर सकते हैं. इसे ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
इस डिवाइस पर कंपनी 12 महीने की वारंटी दे रही है. Scosche AFP2-SP FrescheAir की कीमत 999 रुपये है. लेकिन, आप इसे इंट्रोडक्टरी कीमत 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon और Tekkitake.com से खरीदा जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










