
साथी जवान का खून रोकने के लिए सिख जवान ने पगड़ी उतार कर घाव पर बांध दी पट्टी
AajTak
इस हमले में जवानों ने नक्सलियों का जोरदार मुकाबला किया और जवानों ने साथी सैनिकों की जान बचाने को सबसे बड़ा धर्म मानने की मिसाल भी पेश की. सीआरपीएफ 210 कोबरा बटालियन के जवान बलराज सिंह ने अपने टीम के एसआई अभिषेक पांडेय के घायल होने पर अपनी पगड़ी उतारकर घायल जवान के घाव पर बांध दी.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ 210 कोबरा बटालियन के 22 जवान शहीद हो गए थे और 31 गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एक सीआरपीएफ का जवान नक्सलियों के कब्जे में है. करीब 300 से 400 नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों को घेर कर उन पर हमला कर दिया था. (फोटो- ANI) (इनपुट- महेंद्र नामदेव) इस हमले में जवानों ने नक्सलियों का जोरदार मुकाबला किया और जवानों ने साथी सैनिकों की जान बचाने को सबसे बड़ा धर्म मानने की मिसाल भी पेश की. सीआरपीएफ 210 कोबरा बटालियन के जवान बलराज सिंह ने अपने टीम के एसआई अभिषेक पांडेय के घायल होने पर अपनी पगड़ी उतारकर घायल जवान के घाव में बांध दी. ताकि खून बहना बंद हो जाए. (फोटो और इनपुट- महेंद्र नामदेव) बलराज सिंह ने बताया 400 की संख्या में नक्सलियों ने उनकी टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली कहां से आ रही थी पता ही नहीं चल रहा था. नक्सली देसी यूबीजीएल जैसे हथियार का इस्तेमाल कर रहे थे. फिर भी जवानों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और 20 से ज्यादा नक्सलियों को भी मार गिराया. (फोटो और इनपुट- महेंद्र नामदेव)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










