
सात राज्यों में 22 दिन में 25 BLOs की मौत... SIR में डेडलाइन ही बन रही DEAD-LINE?
AajTak
देश के 12 राज्यों में 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं के घर जब अभी पांच लाख 32 हजार बीएलओ या तो फॉर्म दे चुके हैं या फॉर्म ले रहे हैं, तब इस बार के SIR के 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत ने चिंता बढ़ा दी है. अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी ने एसआईआर से मौत मामलों को जोड़ा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
बिहार में तीन महीने के भीतर जब SIR की प्रक्रिया में 77 हजार 895 बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर लगे तो कहीं से ये खबर नहीं आई कि BLO पर बहुत दबाव है. वो दबाव में पद छोड़ रहे हैं. बिहार से ऐसी दुखद खबर भी नहीं आई कि किसी तरह के वोटर रिवीजन प्रक्रिया का फॉर्म देने, लेने, डेटा भरने के दबाव में वो खुदकुशी कर रहे हैं. लेकिन फिर ऐसा क्या है कि देश के 12 राज्यों में जब 51 करोड़ मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया शुरू होती है तो देश के अलग-अलग राज्यों से BLO के काम के दबाव में जान देने या फिर अधिकारियों की तरफ से दबाव के आरोप लगाकर नौकरी छोड़ने, काम छोड़ने की खबरें आ रही हैं.
देश के 12 राज्यों में 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं के घर जब अभी पांच लाख 32 हजार बीएलओ या तो फॉर्म दे चुके हैं या फॉर्म ले रहे हैं, तब इस बार के SIR के 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत ने चिंता बढ़ा दी है. जहां मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश और गुजरात में चार-चार पश्चिम बंगाल और राजस्थान में तीन-तीन, तमिलनाडु-केरल में तीन-तीन बीएलओ के काम करने के दौरान या फिर काम के दबाव की वजह या तो जान गई या फिर आरोप लगा कि काम का दबाव बढ़ने पर जान दे दी. हांलाकि चुनाव आयोग या उससे जुड़े जिले के अधिकारी इन आरोपों को नहीं मानते. उनका कहना है कि जांच हो रही है. लेकिन सवाल है कि क्या समस्या को जड़ से समझा जा रहा है?
ऐसे में पांच सवालों के जवाब जानना बेहद जरूरी है. सवाल नंबर 1- क्या देश के 12 राज्यों में BLO पर कुछ अफसर इतना दबाव बना रहे हैं कि वो जान दे दे रहे हैं? सवाल नंबर 2- क्या कुछ अफसर राजनीतिक मंशा से SIR प्रक्रिया में लगे BLO पर प्रेशर बना रहे हैं? सवाल नंबर 3- क्या सिस्टम की खामी का नतीजा BLO की जान तक पर भारी पड़ रहा है? सवाल नंबर 4- क्या जिनके पास पहले से काम है, उन्हें BLO का अतिरिक्त काम देने से परेशानी बढ़ी है? -सवाल नंबर 5- कहीं पर BLO सम्मानित हो रहे हैं, कहीं पर जान दे रहे हैं. समस्या की वजह क्या है?
कहीं सुसाइड तो कहीं हार्ट अटैक से मौत
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक परिवार इसलिए टूट गया है, क्योंकि बेटा जो गोंडा में शिक्षक था BLO की ड्यूटी कर रहा था, उसने सुसाइड कर लिया. विपिन यादव ने गोंडा में BLO का काम करते हुए अधिकारियों पर काम के दबाव का आरोप लगाकर जहर खा लिया. उन्हें जान बचाने को लखनऊ तक भेजा गया, पर वह नहीं बच सके. काम का दबाव विपिन यादव पर कैसा था? क्या केवल 4 दिसंबर तक फॉर्म देने, जमा करने और डेटा भरने को लेकर दबाव था या फिर कुछ और. ये अपने आखिराी वीडियो में विपिन यादव नहीं बोल पाए. लेकिन उनके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि ओबीसी का वोट काटने का दबाव दिया जा रहा था. अधिकारियों ने हर आरोप की जांच के लिए कमेटी बना दी है.
इसी तरह यूपी के ही बरेली में बीएलओ का काम करते सर्वेश कुमार की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनके परिवार के भाई जो खुद बीएलओ सुपरवाइजर हैं, बताते हैं कि वर्क लोड बहुत ज्यादा हो चुका है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







