
साक्षी मर्डर Part-2: कत्ल के बाद डांस, चाकू के 100 वार... दिल्ली के इस नाबालिग कातिल की बेरहमी ने दहला कर रख दिया
AajTak
चाकू मारने का सिलसिला फिर भी नहीं थमता. लेकिन जब वो थक जाता है, तो जमीन पर पड़े शख्स के चेहरे पर लात मारने लगता है. इसके बाद वो फिर से जुट जाता है. इस बार पहले गला काटता है और तब चाकू को गले में डाल कर उसे ट्विस्ट करता है, ताकि गले की सारी नसें कट जाएं और उसके जिंदा रहने की कोई भी उम्मीद ना बचे.
आज से ठीक 6 महीने पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे कातिल ने 16 साल की नाबालिग लड़की साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. उसने साक्षी को न सिर्फ चाकू से गोदा था बल्कि एक भारी पत्थर से कई बार कुचला भी था. कत्ल की वो वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. वो हैवान लड़की पर वार करता जा रहा था, लोग तमाशा देख रहे थे. अब ठीक दिल्ली के वेलकम इलाके से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें भी भयानक और खौफनाक हैं. इन तस्वीरों में एक नाबालिग लड़का एक शख्स का कत्ल करता है. चाकू से कई वार करता है और फिर लाश के पास खड़े होकर नाचता है.
खौफनाक वीडियो 2 मिनट और 8 सेकंड का वो वीडियो दिल्ली के एक रिहायशी इलाके का है. दिल्ली के वेलकम इलाके की मजदूर कॉलोनी का. जहां रात के 10 बजकर 21 मिनट हो रहे हैं. एक लड़का कैमरे की फ्रेम में नजर आता है. वो गली के अंदर से किसी चीज़ को खींचता हुआ दिखाई देता है. पहली नजर में तो लगता है कि शायद कोई भारी सामान है. लेकिन अगले ही पल पता चलता है कि ये कोई भारी सामान या फिर बोरी नहीं, बल्कि एक इंसान है. जिसका चेहरा पूरी तरह से लहूलुहान है. सरसरी तौर देखने से उसके जिस्म में कोई हरकत भी नज़र नहीं आती. लगता है वो मर चुका है.
चाकू से चेहरे पर अनगिनत वार लेकिन इसके बाद लहूलुहान शख़्स को खींच कर गली में लाने वाला ये लड़का जो कुछ करता है, उसे देख कर रौंगटे खड़े हो जाते हैं. वो झुकता है और इत्मीनान से जमीन पर पड़े उस आदमी के लहूलुहान चेहरे को चाकुओं से गोदने लगता है. एक, दो, तीन, चार, पांच, छह... आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, लेकिन अपने ही जैसे किसी दूसरे इंसान पर यूं बर्बरता से चाकू बरसाते हुए इस लड़के के हाथ नहीं थकते और वो लगातार नीचे पड़े शख्स के चेहरे को जख़्मी करता रहता है.
मंजर देखकर घबराए लोग इस बीच आस-पास के लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन हमलावर चाकू लेकर उल्टा उन्हीं की ओर लपकता है, जिसे देख कर लोग घबरा कर पीछे हट जाते हैं. हमलावर इसके बाद फिर से लौट कर जमीन पर पड़े शख्स पर चाकू बरसाना शुरू कर देता है. जिस जगह पर ये वारदात हो रही है, उसके ठीक पीछे किसी के घर का एक दरवाज़ा भी है, जहां रहनेवाले लोग शोर-शराबा सुन कर एक बार दरवाज़ा खोलते भी हैं, लेकिन खून खराबे का ये मंजर देख कर अगले ही पल दरवाज़ा बंद कर देते हैं.
संकरी गली में वारदात चूंकि ये सबकुछ एक बेहद संकरी गली में हो रहा है. कैमरे में आस-पास मौजूद दूसरे लोग तो नजर नहीं आते. लेकिन चाकू मार रहे लड़के के रिएक्शन को देख कर ये साफ होता है कि वहां दूसरे लोग भी मौजूद हैं, जो शोर तो मचा रहे हैं. हमलावर को डराने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन लड़के पर इसका ज्यादा कोई असर नहीं होता.
हमले के वक्त भी जिंदा था पीड़ित सीसीटीवी की तस्वीरें तो खैर विचलित करती ही हैं. इसके आगे जो कुछ दिखता है, वो और भी दर्दनाक है. चूंकि ये तस्वीरें काफी विभत्स हैं, इन्हें हम आपको दिखा नहीं सकते, लेकिन ध्यान से देखने पर ये साफ होता है कि जमीन पर पड़े जिस शख्स पर चाकुओं से वार किया जा रहा है, वो अभी भी जिंदा है. दर्द से तड़प रहा है. एक बार वो अपना सिर उठा खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल उसकी हिम्मत जवाब दे जाती है और उसका चेहरा फिर से जमीन पर गिर जाता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







