
साकम्मा की कहानी... 25 साल पहले परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्कार, कर्नाटक की महिला हिमाचल में जिंदा मिली
AajTak
साकम्मा 25 साल पहले कर्नाटक से भटकर उत्तर भारत आ पहुंची थीं और यहां गुरबत की जिंदगी जी रही थीं. वर्ष 2018 में साकम्मा को हिमाचल में लावारिस हालत में पाया गया था. उन्हें स्थानीय प्रशासन ने वृद्धा आश्रम में रखवाया. मौजूदा समय में साकम्मा भंगरोटू वृद्ध आश्रम में रह रही थीं.
सिनेमा में हम यह कहानी देखते रहे हैं कि परिवार का कोई सदस्य अचानक लापता हो जाता है, तो उसे मरा हुआ समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है. फिर कुछ वर्षों बाद वह इंसान अपने परिवार के सामने आकर खड़ा हो जाता है. लेकिन ऐसा एक मामला हकीकत में सामने आया है. कर्नाटक की रहने वाले साकम्मा कई साल पहले लापता हो गई थीं. परिजनों ने उन्हें मरा हुआ मानकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया.
करीब ढाई दशक बाद साकम्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिंदा मिलीं, तो परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. साकम्मा कर्नाटक में अपने परिवार से मिलने जा रही हैं और यह सब संभव हो पाया है मंडी जिला प्रशासन के प्रयासों से. उन्हें 25 दिसंबर की सुबह 8 बजे कर्नाटक के लिए भेजा जाएगा. साकम्मा के पति की मृत्यु हो चुकी है. चंडीगढ़ से साकम्मा हवाई मार्ग से कर्नाटक जाएंगी. प्रशासन ने सभी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद साकम्मा को कर्नाटक से आए अधिकारियों के हवाले कर दिया है.
साकम्मा 25 साल पहले कर्नाटक से भटकर उत्तर भारत आ पहुंची थीं
साकम्मा 25 साल पहले कर्नाटक से भटकर उत्तर भारत आ पहुंची थीं और यहां गुरबत की जिंदगी जी रही थीं. वर्ष 2018 में साकम्मा को हिमाचल में लावारिस हालत में पाया गया था. उन्हें स्थानीय प्रशासन ने वृद्धा आश्रम में रखवाया. मौजूदा समय में साकम्मा भंगरोटू वृद्ध आश्रम में रह रही थीं. मंडी के डिप्टी कमिश्नर अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर ऐसे सभी वृद्धा आश्रमों का दौरा करके वहां की सुविधाओं का जायजा लेते रहते हैं. गत 18 दिसंबर को मंडी के असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर रोहित राठौर जब भंगरोटू वृद्धा आश्रम पहुंचे तो उन्होंने यहां साकम्मा को देखा. उन्हें पता चला कि 70 वर्षीय महिला को हिंदी नहीं आती और वह कर्नाटक की हैं.
मंडी एडीसी रोहित राठौर ने साकम्मा से कन्नड़ भाषा में बात करने के लिए पालमपुर की एसडीएम नेत्रा मैत्ती से संपर्क किया. नेत्रा कर्नाटक की रहने वाली हैं. उन्होंने साकम्मा से फोन पर कन्नड़ भाषा में बात की और उनके घर और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई. इसके बाद नेत्रा मैत्ती ने मंडी जिला में कार्यरत कर्नाटक निवासी आईपीएस प्रोबेशनर रवि नंदन को भंगरोटू वृद्ध आश्रम भेजा. उन्होंने साकम्मा के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो बनवाकर, उसे कर्नाटक सरकार के साथ शेयर किया.
मंडी प्रशासन की सजगता ने साकम्मा को उनके परिवार से मिलवाया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







