
साइरस मिस्त्री 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार में थे सवार, फिर क्यों नहीं बच पाई जान?
AajTak
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया. साइरस मिस्त्री 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली मर्सिडीज बेंज जीएलसी 220 डी 4मैटिक में सवार थे. बावजूद इसके उनकी मौत हो गई, जिसपर सवाल उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि सीट बेल्ट ना लगाना मौत की वजह बना.
रविवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया. हादसे के वक्त मिस्त्री मर्सिडीज बेंज जीएलसी 220 डी 4मैटिक में ड्राइवर सीट के पीछे वाली सीट पर अपने मित्र जहांगीर के साथ बैठे थे.
हादसे में रियर सीट पर बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई जबकि कार चला रही डॉ अनाहिता और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस कार में मिस्त्री सवार थे उसे यूरोप के सख्त NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली थी. 6 एयरबैग होने और ताकतवर टक्कर को झेलने वाले मजबूत बोनट के बावजूद मिस्त्री की मौत बताती है कि कार की रफ्तार उस वक्त काफी ज्यादा रही होगी. इसके अलावा पीछे बैठे दोनों लोगों का सीट बेल्ट ना लगाना भी मौत की वजह बना है.
क्या होती है किसी कार की सेफ्टी रेटिंग?
कार खरीदते समय अक्सर ग्राहक कार के लुक, डिज़ाइन, माइलेज और कीमत को ही ध्यान में रखकर फैसला करते हैं. लेकिन दुर्घटना होने की स्थति में क्या ये कार उसमें सवार लोगों को बचा सकती है? ये जानने की कोई कोशिश नहीं करता. लेकिन नियमों में बंधी कंपनियों को जरूर ये जानकारी ग्राहकों को देनी होती है जिसे जानकर ग्राहक कार खरीदने का फैसला करते हैं.
इसे सेफ्टी टेस्ट कहा जाता है, जो क्रैश टेस्ट से पता करता है कि कार कितनी सुरक्षित है? इस सेफ्टी टेस्ट के लिए ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी GNCAP कारों का क्रैश टेस्ट करके सेफ्टी रेटिंग देती है. इसी टेस्ट में उनकी सेफ्टी का पता चलता है.
ये सेफ्टी बड़े और बच्चों दोनों के लिए अलग-अलग होती है. सेफ्टी टेस्ट में कार के एयरबैग्स, ABS, EBD, कैमरा, स्पीड अलर्ट, सेफ्टी बेल्ट, बैक सेंसर जैसे फीचर्स का इम्तिहान होता है. कार के क्रैश टेस्ट के दौरान ये सेफ्टी फीचर्स तय करते हैं कि कार क्रैश के वक्त कार में बैठे लोगों का कितना नुकसान हुआ.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










