
'साइकिल' से उतरी पार्टियां फिर सवारी को तैयार, अखिलेश यादव के साथ आ सकते हैं राजभर और केशव देव
AajTak
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से सपा में बड़े परिवर्तन देखने को मिले. उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया. चाचा शिवपाल नाराजगी भुलाकर सपा में लौट आए और अब विधानसभा चुनाव के बाद सपा से दूर हुए ओपी राजभर और केशव देव मौर्य भी सपा से गठबंधन करना चाहते हैं.
यूपी उपचुनाव में मिली जीत से सपा को सियासी संजीवनी मिल गई है. शिवपाल यादव की सपा में वापसी हो चुकी है तो आरएलडी पहले से अखिलेश यादव के साथ है. विधानसभा चुनाव के फौरन बाद सपा की 'साइकिल' से उतरने वाली राजनीतिक पार्टियां एक बार फिर से सवारी करने के लिए बेताब हैं. सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य 2024 के चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं. चंद्रशेखर आजाद के बाद क्या राजभर-मौर्य को भी अखिलेश सपा की साइकिल पर बैठाएंगे
बीजेपी को अखिलेश ही दे सकते हैं चुनौती: केशव देव
महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने एक बार फिर से अखिलेश यादव के साथ आने के संकेत दिए हैं. केशव ने आजतक से कहा कि सपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं, क्योंकि यूपी में बीजेपी को अखिलेश यादव ही चुनौती दे सकते हैं. अकेले दम पर महान दल चुनाव लड़कर कुछ नहीं कर सकती है, लेकिन सपा या बसपा के साथ मिलकर हम बड़ा उलटफेर कर सकते हैं. बसपा फिलहाल मुकाबले में नहीं दिख रही है जबकि सपा ही मुख्य विपक्षी दल के तौर पर है. ऐसे में हमारी पहली पसंद सपा है.
केशव मौर्य ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद वह सैफाई गए थे, जहां अखिलेश यादव के साथ उनकी लंबी राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत हुई है. इस दौरान अखिलेश ने दोबारा से सपा के साथ आने की बात कही थी. मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में महान दल ने सपा को समर्थन किया था.
केशव मौर्य ने कहा कि मैनपुरी में बीजेपी से रघुराज सिंह शाक्य कैंडिडेट होने के बावजूद हमने शाक्य समुदाय के 35 हजार वोट सपा को दिलाने का काम किया है. 2024 के चुनाव के लिए सपा के साथ आने के लिए हम तैयार हैं, जिस पर अखिलेश यादव को फैसला करना है.
UP: GST छापों पर रोक कब तक? निकाय चुनाव करीब देख डैमेज कंट्रोल में जुटी योगी सरकार

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







