
सांस संबंधी बीमारी का इलाज कराने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पोप फ्रांसिस, कहा- मैं अभी जिंदा हूं
AajTak
तीन दिन तक अस्पताल में रहने के बाद पोप फ्रांसिस अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वह ब्रोंकाइटिस का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे. उन्होंने डिस्चार्ज होने के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं अभी जिंदा हूं.
पोप फ्रांसिस ब्रोंकाइटिस (सांस संबंधी बीमारी) का इलाज कराने के बाद वेटिकन लौट आए हैं. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पोप को 30 मार्च को रोम के जेमेली अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अपने शुभचिंतकों से मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं अभी जिंदा हूं.
86 साल के पोप फ्रांसिस ने सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की थी. जेमेल अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि पोप को एंटीबायोटिक दवाइयां दी गईं. इससे उन्हें काफी राहत मिली है. वहीं जब पोप अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह अपनी कार से निकले और बिना किसी व्यक्ति का सहारा लिए वह अपनी छड़ी के सहारे आगे बढ़ने लगे. दरअसल वह यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि वह फिट हैं.
अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने अपने शुभचिंतकों और पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि वे सेंट पीटर्स स्क्वायर में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह अस्पताल में रहने के दौरान डरे हुए थे. इसके जवाब में पोप ने कहा कि नहीं, वे डरे नहीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप बीमार होते हैं, तो बहुत असहज स्थिति में होते हैं. ऐसे में डॉक्टर्स और अस्पताल में काम करने वाले लोग मरीजों के प्रति बेहद कोमल व्यवहार करते हैं. बीमारी के दौरान धैर्य से काम लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के वार्ड में गया और देखा कि डॉक्टर्स कितनी कोमलता से बच्चों की देखभाल कर रहे हैं.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पोप फ्रांसिस के लिए यह साल का सबसे व्यस्ततम समय होता है, दरअसल उन्हें कई तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होता है. पोप ने बुधवार को सेंट पीटर्स स्क्वेयर पर आए लोगों को संबोधित किया था. इस दौरान वह ठीक दिख रहे थे, लेकिन अपनी गाड़ी पर चढ़ते हुए उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी से दिखी. वेटिकन न्यूज ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि पोप गुरुवार को भी एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे.
इससे पहले पोप को 2021 में कोलन सर्जरी के लिए जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब अस्पताल से निकलते वक्त वह लोगों के सामने नहीं आए थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









