
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, जांच कराई तो डॉक्टर रह गए हैरान, काटनी पड़ी महिला की जीभ
AajTak
एक महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उसने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टरों ने बताया कि कैटलिन को गंभीर एलर्जी रिएक्शन है और इलाज शुरू कर दिया. लेकिन महिला का हालत नहीं सुधरी. इसके बाद एक अन्य डॉक्टर ने मुसीबत की जड़ को पकड़ लिया और महिला का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई. इलात में महिला की जुबान का एक हिस्सा काटना पड़ा.
हम अक्सर स्वास्थ्य की किसी दिक्कत को मामूली समझ लेते हैं लेकिन कभी- कभी वह बड़ी मुसीबत की जड़ बन जाती है. 23 साल की कैटलिन एल्सॉप (Caitlin Alsop) नाम की महिला के साथ भी कुछ ऐसा हुआ. उसे एक दिन खाना खाते हुए अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी. जब वो भागी-भागी डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने इसे वायरल फ्लू समझ लिया.
इलाज पर भी नहीं दिखा कोई सुधार
डॉक्टरों ने मान लिया कि कैटलिन को गंभीर एलर्जी रिएक्शन है, जिसे एनाफिलेक्सिस कहा जाता है. इसके लिए उन्होंने उसका इलाज किया, इसलिए उसे एड्रेनालाईन और स्टेरॉयड की भरपूर खुराक दी गई, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.
जीभ काली हो गई, बार- बार बेहोश होने लगी
कैटलिन ने बताया कि उसकी जीभ सूजकर काली हो गई थी. उसे लग रहा था कि उसने शायद अपनी जीभ काट ली है. वह बार - बार बेहोश हो रही थी. अंत में एक अन्य डॉक्टर ने बताया कि यह लुडविग एनजाइना हो सकता है." यह एक दुर्लभ जीवाणु संक्रमण है जो आपकी गर्दन और आपके मुंह के निचले हिस्से को प्रभावित करता है, जो फंसे हुए अकल दाढ़ के कारण होता है. कैटलिन के मामले में, इससे सेप्सिस हो गया था. इसके चलते ऑर्गन फेलियर की स्थिति आ जाती है या ये जानलेवा हो सकता है.
'जीभ का एक हिस्सा काटना पड़ा'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










