
सांस लेना भी हानिकारक है? जानें दिल्ली से लखनऊ तक बिना सिगरेट के भी लोग कर रहे कितनी 'स्मोकिंग'
AajTak
अगर आप दिल्ली की हवा में सांस ले रहे हैं तो आपके फेंफड़ों को उतना ही नुकसान पहुंच रहा है जितना एक दिन में 23 सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को होता है. राजधानी दिल्ली का औसत AQI 489 है. ये तो हुई राजधानी दिल्ली की बात, इसके अलावा अन्य शहरों के आंकड़े पर भी नजर डालें तो चंडीगढ़ का AQI 241 है. यह इतना खतरनाक है जितना कि एक दिन में 11 सिगरेट पीना.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में प्रदूषण की वजह से धुंध की चादर लिपटी हुई है. आलम ऐसा है कि दिल्ली के कई इलाकों में AQI 500 के भी पार हो गया है. इसने रोकने की कवायदें भी जारी हैं. CAQM ने GRAP-4 लागू कर दिया है और लगभग NCR के सभी जिलों में स्कूलों को भी बंद किया जा चुके हैं. इस हवा की गुणवत्ता की तुलना अगर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति से की जाए तो दिल्ली की हवा में सांस लेने वाले व्यक्ति औसतन 22.2 सिगरेट के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहे हैं.
यानी अगर आप दिल्ली की हवा में सांस ले रहे हैं तो आपके फेंफड़ों को उतना ही नुकसान पहुंच रहा है जितना एक दिन में 23 सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को होता है. राजधानी दिल्ली का औसत AQI 489 है. ये तो हुई राजधानी दिल्ली की बात, इसके अलावा अन्य शहरों के आंकड़े पर भी नजर डालें तो चंडीगढ़ का AQI 241 है. यह इतना खतरनाक है जितना कि एक दिन में 11 सिगरेट पीना.
अन शहरों की हवा भी जहरीली
वहीं जयपुर की हवा में सांस लेने वाले लोग 10.9 सिगरेट के बराबर धुआं अपने अंदर लेते हैं. MP की राजधानी भोपाल में 10.6 सिगरेट के बराबर, मुंबई में 4 सिगरेट के बराबर हवा जहरीली है. इसके अलावा लखनऊ में 12.4 सिगरेट के बराबर, पटना में 14.1 सिगरेट के बराबर, कोलकाता में 9.2 सिगरेट के बराबर, भुवनेश्वर में 6.7 सिगरेट के बराबर और चेन्नई में 12.1 सिगरेट के बराबर हवा जहरीली है.
हवा में जहर या जहर में हवा!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








