
सांसद दानिश अली ने थामा 'हाथ', कांग्रेस से नजदीकी पर मायावती ने किया था BSP से सस्पेंड
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है. अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल दिसंबर में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था.
लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है. अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था. दरअसल, दानिश अली की कांग्रेस से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही थीं. इसी के चलते उन्हें बसपा ने निलंबित किया गया था.
दानिश अली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपी नहीं है, एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं. दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं. आज हम एक दोराहे पर खड़े हैं, आज फैसला लेने का वक्त आ गया है. हमें विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है. लेकिन इनसे लड़ने के लिए कुछ अड़चनें आ रही थी. इसलिए मैंने ये फैसला लिया है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मेरी लगातार बात हो रही थी.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी हुए थे शामिल
इतना ही नहीं, दानिश अली राहुल गांधी की यात्रा में शामिल भी हुए थे. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का फैसला कर लिया है. यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण पल है. मैं बहुत गहन चिंतन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा है. देश की मौजूदा स्थिति को देखकर मेरे पास दो विकल्प थे.
क्या था रमेश बिधूड़ी से विवाद?

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









