
सांसद इंजीनियर राशिद को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने रेगुलर बेल देने से किया इनकार
AajTak
दिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा क्षेत्र से सांसद इंजीनियर राशिद को रेगुलर बेल देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि वर्तमान चरण में वह केवल विविध आवेदन पर फैसला कर सकते हैं, नियमित जमानत याचिका पर नहीं.
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर राशिद की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया और याचिका पर आदेश पारित करने से इनकार कर दिया.
आरोपी इंजीनियर राशिद की नियमित जमानत पर आदेश सुनाने की मांग करने वाली की मांग वाली आर्जी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) चंदर जीत सिंह ने खारिज कर दिया.
न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान चरण में वह केवल विविध आवेदन पर फैसला कर सकते हैं, नियमित जमानत याचिका पर नहीं. 19 दिसंबर को जिला जज ने मामले की सुनवाई करते हुए मामले को वापस कोर्ट में भेज दिया.
MP-MLA कोर्ट ट्रांसफर हो मामला
एएसजे अदालत ने जिला न्यायाधीश से अनुरोध किया था कि मामले को एमपी-एमएलए पर मुकदमा चलाने के लिए नामित अदालत में ट्रांसफर कर दिया जाए, क्योंकि राशिद अब एक सांसद हैं.
जिला न्यायाधीश ने सभी आरोपी व्यक्तियों और अभियोजन एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सहमति से मामले को एएसजे को वापस भेज दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









